2026 की इन 5 फ्लॉप फिल्मों ने OTT पर आते ही बदली अपनी तकदीर, दर्शकों की बनीं पहली पसंद

साल 2026 में बॉलीवुड की कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी मूवीज के बारे में बताएंगे, जो सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

TOP 5 FLOP
1 / 6

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए नई मूवीज सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में काफी कमजोर साबित हुई थी. हालांकि, ये फिल्में ओटीटी पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. इन मूवी को हर कोई देखना काफी पसंद कर रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

दादी की शादी

दादी की शादी2 / 6

लिस्ट में पहला नाम कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' मौजूद है. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस फिल्म में  रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर अहम किरदार में नजर आई थी. यह मूवी सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

वध 2

वध 23 / 6

दूसरे स्थान पर नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की मूवी 'वध 2' का नाम मौजूद है. इस मूवी को सिनेमाघरों में खास पसंद नहीं किया गया था. हालांकि, जब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

अस्सी

अस्सी4 / 6

तीसरे नंबर पर एक्ट्रेस तापनी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' (Assi) का नाम शामिल है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. हालांकि, फिल्म को सिनेमाघरों में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था.

विज्ञापन

तू या मैं

तू या मैं5 / 6

चौथे स्थान पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' का नाम काबिज है, जो Netflix पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को सिनेमाघरों में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था.

गिन्नी वेड्स सनी 2

गिन्नी वेड्स सनी 26 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम अविनाश और मेधा की मूवी 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का आता है. इस मूवी में आपको भर-भरकर कॉमेडी और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर कोहराम मचा रही है. इस मूवी को सिनेमाघरों में दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. यह मूवी ZEE5 और Amazon Prime Video पर देखी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन