Sam Neill Death: हॉलीवुड को बड़ा झटका! 'जुरासिक पार्क' फेम सैम नील का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. वेटरन एक्टर सैम नील का 78 साल की उम्र में हुआ निधन हो गया है. इस खबर ने फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है.

Sam Neill

सैम नील का कब हुआ निधन?

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. वेटरन एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. उन्होंने जुरासिक पार्क (Jurassic Park) में डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका निभाई थी. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. बता दें कि एक्टर का निधन 78 साल की उम्र में हो गया है. इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी उदास हो गए हैं.

विज्ञापन

एक्टर सैम नील की मौत की खबर ने फिल्म जगत झकझोर कर रख दिया है. चलिए जानते हैं कि सैम का निधन किस वजह से हुआ है.

विज्ञापन

कब हुआ सैम नील का निधन

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैम नील ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि सोमवार (13 जुलाई 2026) को हमारे प्रिय सैम नील का निधन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हो गया है. आखिरी समय में सैम नील अपने परिवार के साथ मौजूद थे. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी परिवार वालों के साथ ही बिताया है. हालांकि, उनका अचानक चले जाना उनके परिवार पर गहरा असर डाला है. आपको बता दें कि सैम नील कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. लेकिन उन्होंने यह जंग जीत ली थी. हालांकि, अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

विज्ञापन

हालीवुड की इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सैम नील

आपको बता दें कि सैम नील ने साल 1975 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. उन्होंने फिल्म लैंडफॉल से फिल्मी जगत में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने स्लीपिंग डॉग, जस्ट आउट ऑफ रीच, पोसेसन, द जर्नलिस्ट और शैडो ऑफ चाइना जैसी फिल्मों में काम किया था. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इतना ही नहीं एक्टर को न्यूजीलैंड स्क्रीन अवॉर्ड और ऑस्ट्रेलियन फिल्म इंस्टिट्यूट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है. हालांकि, आज यानी 13 जुलाई 2026 को एक्टर सैम नील का निधन हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ