'तुम्बाड 2' का इंतजार कब होगा खत्म? जानें रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक सबकुछ

सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ का दूसरे पार्ट का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब ‘तुम्बाड 2’  मवी को लेकर कई जानकारी सामने आई है. इस मूवी में आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में तमाम जानकारी.

Tumbbad 2

Tumbbad 2 कब होगी रिलीज?

सोहम शाह ‘तुम्बाड’ फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह एक हॉरर फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, जब यह मूवी दोबारा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई, तो इस मूवी ने दर्शकों को अपना शागिर्द बना दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. इस मूवी के बाद से ही दर्शक ‘तुम्बाड 2’ का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

अगर आप भी फिल्म ‘तुम्बाड 2’  का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

‘तुम्बाड 2‘ कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि ‘तुम्बाड 2‘ फिल्म को मेकर्स अगले साल थिएटर्स में रिलीज करने वाले हैं. वहीं फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अगर आप भी मूवी ‘तुम्बाड 2’ के लिए एक्साइटेड है और इसे बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, हम आपको इस खबर में फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे.

विज्ञापन

‘तुम्बाड’ ने कितने का किया था कलेक्शन

‘तुम्बाड’ फिल्म साल 2018 में पहली बार रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद नहीं किया गया था. लेकिन यह मूवी जब साल 2024 में रिलीज हुई, तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी, हर तरफ इसके चर्चे हो रहे थे. फिल्म ने दोबारा रिलीज होने पर टोटल कमाई 44 करोड़ रुपये की थी. हालांकि, फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म के बजट की बात करें, तो मूवी को 15 करोड़ रुपये के बजट के साथ तैयार किया गया था.

विज्ञापन

‘तुम्बाड 2’ स्टार कास्ट

वहीं तुम्बाड 2 की बात करें, तो यह मूवी साल 2027 में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के एंट्री हो गई है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ