Super Subbu छोड़िए! Netflix पर देखिए ये 5 कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा ट्विस्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों तेलुगु सीरीज 'सुपर सुब्बू' जमकर देखी जा रही है. अगर आपको भी यह सीरीज पसंद आई है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Netflix Comedy Drama Film
1 / 6

इन दिनों तेलुगु सीरीज 'सुपर सुब्बू' नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. इन दिनों यह सीरीज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको तेलुगु सीरीज 'सुपर सुब्बू' फीकी लगने लगेगी. हम जिन सीरीज की बात कर रहे हैं, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

मामला लीगल है

मामला लीगल है2 / 6

लिस्ट में पहला नाम रवि किशन की सीरीज 'मामला लीगल है' (Maamla Legal Hai) का आता है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन जारी किए जा चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. यह एक कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें आपको कॉमेडी भी देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

कोटा फैक्ट्री

कोटा फैक्ट्री3 / 6

दूसरे नंबर पर 'कोटा फैक्ट्री' (Kota Factory) सीरीज का नाम मौजूद है. सीरीज के अब तक 3 सीजन जारी किए जा चुके हैं. इस सीरीज में मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, रंजन राज और आलम खान ने अहम किरदार निभाया है. यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसने दर्शकों का अपना दीवाना बनाया है.

मिसमैच्ड

मिसमैच्ड4 / 6

तीसरे स्थान पर 'मिसमैच्ड' (Mismatched) सीरीज का नाम काबिज है. यह सीरीज रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरी हुई है, जिसे आप अपने पार्टनर संग देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को संध्या मेनन के उपन्यास 'व्हेन डिंपल मेट ऋषि' पर तैयार की गई है.

विज्ञापन

त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर

त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर5 / 6

चौथे नंबर पर 'त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर' (Tribhuvan Mishra: CA Topper) सीरीज शामिल है, जिसमें आपको डार्क कॉमेडी के साथ थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कहानी एक सीए के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच संघर्ष कर रहा होता है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधे रखती है.

द रोयल्स

द रोयल्स6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2025 में रिलीज हुई सीरीज 'द रोयल्स' (The Royals) का आता है. इस सीरीज में आपको रोमांस, साजिश के साथ भरपूर कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. सीरीज को आपक नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन