थलपति विजय के बेटे की फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज पर लगा ब्रेक, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. लेकिन आज हम उनके बेटे जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ के बारे में बताएंगे, जिसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Sigma film

Sigma Film की क्यों टली रिलीज डेट?

साउथ सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. यह मूवी पहले जुलाई के महीने में ही रिलीज होने वाली थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सिग्मा’ फिल्म की क्यों टली रिलीज डेट?

आपको बता दें कि जेसन फिल्म ‘सिग्मा’ के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब यह मुवी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है. दरअसल, थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी जुलाई में रिलीज होने वाली है. अगर जेसन की मूवी भी रिलीज हुई, तो दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टक्करा जाएगी. हालांकि, अब जेसन की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज को टाल दिया गया है. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स नहीं चाहते हैं कि विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के साथ क्लैश हो.

विज्ञापन

कब तक के लिए टली ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय जेसन की फिल्म ‘सिग्मा’ जुलाई में नहीं रिलीज की जाएगी. दरअसल, इस मूवी की रिलीज डेट अगस्त तक के लिए टाल दी गई है. इस मूवी को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है, जो एक एक्शन थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म में संदीप किशन और फारिया अबदुल्ला अहम किरदार में नजर आए हैं. वहीं ‘सिग्मा’ मूवी में संपत राज, राजु सुंदरम और शिव पंडित जैसे कलाकार नजर आए है.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यह मूवी 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इतना ही ‘जन नायकन’ फिल्म को ब्रिटेन में बिना काट-छांट के रिलीज किया जाएगा. फिल्म के प्री-सेल की बात करें, तो इस मूवी का 1 करोड़ रुपये से अधिक का टिकट बिक चुका हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ