हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali 2026: अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई

Diwali 2026: दिवाली का त्योहार बॉलीवुड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. सितारे फैंस को बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर सितारों के ये पोस्ट काफी वायरल भी हो रहे हैं. चलिए जानते हैं किन-किन सितारों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं (Pic Credit- Social Media)

Diwali 2026: दिवाली का त्योहार बॉलीवुड में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सितारे पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की बधाईयां दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हें. इसके साथ ही ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ निभाकर ऑडियंस के दिल पर छाने वाले सनी देओल ने भी फैंस को दिवाली की बधाई दी. सोशल मीडिया पर सितारों के पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं. फैंस भी अपने फेवरेट सितारों की पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस खास मौके पर किन-किन सितारों ने अपने-अपने फैंस को दिवाली की बेस्ट विशेज भेजी हैं.

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की बधाई दी है. एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘शुभ दिवस, शुभकामनाएं, सदा प्रार्थनाएं.’ इस पोस्ट पर फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. बीते दिन एक्टर से जुड़ी एक खबर सामने आई थी, जिसने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया था. एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि आजतक की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें थोड़ा फ्लू हुआ था, जिसके चलते अस्पताल गए थे. अब एक्टर स्वस्थ हैं.

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने भी फैंस को बधाई दी है. एक्ट्रेस ने लहंगा पहने हुए हाथों में दिया पकड़े हुए इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. वहीं एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार दिवाली वाली फीलिंग आ ही गई! सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.’ एक्ट्रेस का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी उनके फैंस उन्हें दिवाली की बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की बधाई दी हैं. एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने हाथ में मिठाई का डब्बा पकड़े नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी एक बहुत ही प्यारी दिवाली की शुभकामनाएं.’

सनी देओल

सनी देओल ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘हैप्पी दिवाली’ का एक पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं इन दिनों सनी देओल चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में आई फिल्म ‘रामायण’ में एक्टर ने ‘हनुमान’ का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस के लिए खास नोट शेयर करते हुए उन्हें दिवाली की बधाई दी हैं. अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘हैप्पी दिवाली’ का एक पोस्ट शेयर किया है. वहीं इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ एक्टर का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें उनके पति राज कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने एक पोस्ट और शेयर की है जिसमें वो दिवाली की शुभकामनाएं फैंस को दे रही हैं. शिल्पा शेट्टी को भी उनकी लेटेस्ट पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola