Diljit Dosanjh Proudly Waves Indian flag: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सिंगर की एक झलक पाने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनसैलाब आ गया। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने गानों और आवाज से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान सिंगर ने भारतीय तिरंगे को भी लहराया। चलिए आपको बताते हैं इस दौरान क्या-क्या हुआ।
दिलजीत दोसांझ ने की टूर की जोरदार शुरुआत
दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को अपने दिल-ल्यूमिनाटी टूर की शुरुआत दिल्ली में जोरदार ढंग से की। अपने पहले गाने के बाद उन्होंने भारतीय तिरंगे को लहराते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। दिलजीत के दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट में दर्शकों के लिए आना एक शानदार एक्सपीरियंस साबित हुआ। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार 26 अक्टूबर को हुए इस इवेंट में उन्होंने ब्लैक सूट पहनकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
ये मेरा देश, मेरा घर है- दिलजीत
कॉन्सर्ट के दौरान लाइव ऑडिंयस के साथ इंटरैक्ट करते हुए सिंगर ने कहा- ‘ये मेरा देश, मेरा घर है!’। इस इमोशनल पल को देखते हुए क्राउड खुशी से झूम उठा। फैंस दिलजीत को स्टेज पर देखकर काफी एक्साइटेड हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने उनके संगीत के सफर में इतने सालों तक साथ दिया।
हालांकि शो की शुरुआत समय पर नहीं हुई, जिससे कुछ फैंस में निराशा देखने को मिली। उमस भरे मौसम के बीच कई फैंस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर घंटों इंतजार किया, ताकि वो अपने पसंदीदा गायक के साथ कुछ पल बिता सकें। लेकिन जैसे ही रात करीब 8 बजे शो की शुरुआत हुई, दिलजीत ने अपनी जोरदार एंट्री के साथ सभी का दिल जीत लिया। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और दिलजीत को लाइव देखने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।
दिलजीत ने पहली बार भारत में किया टूर
आपको बता दें दिलजीत ने इससे पहले यूरोप और उत्तरी अमेरिका में अपने फैंस को मंत्रमुग्ध किया था और अब उन्होंने इस जादू को भारत में लाने का फैसला किया है। दिल्ली में उनके टूर का दूसरा शो 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टूर हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बंगलौर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी की ओर बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: टीवी की नागिन ने रचा ली सैया जी के नाम की मेहंदी, Surbhi Jyoti ने दूल्हे राजा संग किया डांस
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines