IND vs WI: भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने मचाया तहलका, ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 250 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 5 बड़े रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बना दिए. इसके अलावा कप्तान शाई होप ने भी वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक टी-20आई में लगाया.

भारत बनाम वेस्टइंडीज/ Image Source: ANI

भारत बनाम वेस्टइंडीज/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला गया. वेस्टइंडीज ने 250 रनों के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली. भारत के खिलाफ कप्तान शाई होप ने नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के मुंह से जीत छीन ली. वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. वेस्टइंडीज ने अपना टी-20आई क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 249 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में ही 252/4 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने अपना टी-20आई इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया. इससे पहले वेस्टइंडीज ने टी-20आई में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया था. इसके अलावा वेस्टइंडीज टी-20आई इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई. इससे पहले ये कारनामा साउथ अफ्रीका ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही किया था, जब टीम ने 259 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.

विज्ञापन

पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा

259 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023
250 – वेस्ट इंडीज बनाम भारत, रांची, 2026
244 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
244 – बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, सोफिया, 2025
243 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
232 – वेस्ट इंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
230 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016

इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज ने मिलकर किसी एक टी-20आई मैच में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 501 रन बनाए थे. इससे पहले ये कारनामा साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने ही मिलकर किया था. दोनों टीमों ने मिलकर 517 रन एक टी-20आई मैच में बनाए थे. इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज ने मिलकर 79 चौके और छक्के जड़े. इस मामले में भी भारत और वेस्टइंडीज ने तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, कप्तान शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक टी-20आई में बनाया. उन्होंने 45 गेंदों में शतक पूरा किया था. वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक टी-20आई में जॉनसन चार्ल्स ने बनाए थे. उन्होंने 39 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

विज्ञापन

वेस्ट इंडीज के लिए सबसे तेज टी20I शतक (गेंदों के हिसाब से)

39 – जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
45 – शाई होप बनाम भारत, रांची, 2026
47 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 2016
48 – एविन लुईस बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
50 – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ