IND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार, शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड बने जीत के हीरो

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच रांची में खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया.

IND vs WI: Image Source: Screengrab/ JiohotStar

IND vs WI: Image Source: Screengrab/ JiohotStar

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. लेकिन वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया. वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 249 रन

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए. वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. लेकिन संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान संजू ने 9 चौके और 4 छक्के जड़े. संजू के साथ ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 22 गेंदों में 43 रन बनाए थे. ईशान ने 6 चौके के अलावा 2 छक्के जड़े. हालांकि रोस्टन चेज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर चलता किया. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा और 18 गेंदों में 40 रन बना दिए. उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी अंत में अच्छी बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में केवल 24 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. उनके अलावा शमर स्प्रिंगर को 2 सफलता मिली. हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पर एक नजर

वेस्टइंडीज को खराब शुरुआत मिली. टीम ने अपने 5 रन पर ही 2 बल्लेबाज को आउट कर दिया. कामिल पूरन 4 और शिमरोन हेटमायर गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे शाई होप ने नाबाद 45 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में ही 252/4 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से मयंक यादव ने 3 ओवर में 36 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली. इसके अलावा सभी गेंदबाजों ने दिल खोलकर रन लुटाए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ