टीवी की नागिन ने रचा ली सैया जी के नाम की मेहंदी, Surbhi Jyoti ने दूल्हे राजा संग किया डांस

Surbhi Jyoti Mehendi Pictures: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंगी अपने हाथों मे रचा ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं।

सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति

Surbhi Jyoti Mehendi Pictures: टीवी की मशहूर नागिन सुरभि ज्योति जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी की दुल्हन बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी से कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। सुरभि की वेडिंग डेट भी अब सामने आ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

विज्ञापन

सुरभि ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

सुरभि ज्योति ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। पिक्चर्स के साथ कैप्शन में सुरभि ने लिखा- मेहंदी शगना दी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने होने वाले पति सुमित सूरी के साथ मेहंदी रचाते और डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें सुरभि ज्योति अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ जिम कॉर्बेट के आहाना रिजॉर्ट में शादी करने जा रही हैं। दोनों 27 अक्टूबर रविवार को हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों की शादी की पुष्टि के बाद से एक्ट्रेस के फैंस बहुत खुश हैं। लगातार एक्ट्रेस को उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री से उनके दोस्तों की तरफ से बेस्ट विशिज आ रही हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें दोनों पहले इसी साल मार्च में शादी करने वाले थे लेकिन किसी वजह से सुरभि की शादी पोस्टपोन हो गई थी। इसके बाद सुरभि ने फैसला किया था कि वो सुमित के साथ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच शादी करेंगी। सुरभि अपनी मेहंदी सेरेमनी में ग्रीन कलर के पटियाला सूट में नजर आई। तस्वीरों में एक्ट्रेस ना केवल अपने होने वाले पति बल्कि फैमिली के साथ खूब धमाल मचाती दिखी।

सुरभि ने सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट

इससे पहले सुरभि ज्योति ने सुमित के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। सुरभि और सुमित की प्यारी तस्वीरों को देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। दोनों ने साथ में खूबसूरत फोटोशूट कराया जिनमें सुरभि ज्योति पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ