Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. 6 देशों में बैन होने के बाद भी ‘धुरंधर’ की कमाई में कोई भी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. 8वें दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. वहीं कपिल शर्मा की ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है चलिए आपको इसके बारे में भी बताते हैं. साथ ही ये भी बताते हैं कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?
‘धुरंधर’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. 6 देशों में बैन होने के बाद भी फिल्म ने 8वें दिन 32 करोड़ बंपर कमाई की. भारत में ‘धुरंधर’ ने 8 दिनों में 239.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 357.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की रफ्तार पर गल्फ देशों में लगा ब्रेक, ‘एंटी-पाकिस्तान’ कॉन्टेंट की वजह से 6 देशों में हुई बैन
‘किस-किसको प्यार करूं 2’ की पहले दिन की कमाई
कपिल शर्मा की ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. कपिल की इस फिल्म की कमाई पहले दिन कुछ खास नहीं रही. मूवी ने पहले दिन 1.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.45% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.91%, दोपहर के शो 13.90%, शाम के शो 17.21% और रात के शो 28.77% रहे. फिल्म में कपिल शर्मा के साथ-साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वारिना हुसैन, पारुल गुलाटी और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar BO Collection Day 7: ‘धुरंधर’ ने 7 दिनों में 7 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘अखंडा 2’ ने कितनी की कमाई?
वहीं नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ भी थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. ‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 22 करोड़ की बंपर कमाई की. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें नंदमुरी बालकृष्ण के साथ-साथ हर्षाली मल्होत्रा, संयुक्ता, सस्वता चटर्जी और आधि पिनिसेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines