Dhurandhar Banned In 6 Countries: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म के लगभग सभी कैरेक्टर्स की जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म के गानों से लेकर सीन्स तक की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की सफलता के बीच अब इस पर बैन की गाज गिरी है. इसे 6 गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है.
कहां और क्यों बैन हुई ‘धुरंधर’?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ को 6 गल्फ देशों में बैन किया गया है. इसमें खाड़ी के छह देशों बहरीन, कुवैत, यूएई, ओमान, कतर और सऊदी अरब के नाम शामिल हैं, जहां पर मूवी की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. इन देशों का कहना है कि फिल्म में कथित रूप से ‘एंटी पाकिस्तान’ कंटेंट दिखाया गया है. उनका मानना है कि ये फिल्म उनके मानकों के अनुरूप नहीं है.
‘धुरंधर’ का ओवरसीज कलेक्शन
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज 4 दिनों में 44.08 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि अगर इस फिल्म को गल्फ देशों में रिलीज किया जाता तो ये और भी अच्छी कमाई कर सकती थी.
‘धुरंधर’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल
इसके साथ ही अगर ‘धुरंधर’ के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटे हुए है. गुरुवार को इस फिल्म ने 27 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि फिल्म ने 7 दिनों में 207 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि ये जल्द ही भारत में 300 करोड़ की कमाई कर लेगी.
कब आएगा ‘धुरंधर’ का पार्ट 2?
बहरहाल, अगर ‘धुरंधर’ के सीक्वल की बात की जाए तो इसका दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगा. फर्स्ट पार्ट में फिल्म के सीक्वल की रिलीज से जुड़ा अपडेट शेयर किया गया है. ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पहले भाग में आर माधवन का स्क्रीन स्पेस कम था. उनका कहना था कि अब दूसरे पार्ट में उनकी स्क्रीन स्पेस ज्यादा होगा. उनके किरदार की इम्पोर्टेंस दिखेगी. इसके साथ ही रणवीर सिंह के साथ उनके बॉन्ड को भी दिखाया जाएगा.
क्या है 'धुरंधर' की कहानी?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें रहमान डकैत की कहानी को दिखाया गया है. इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी के साथ आर माधवन ने अहम रोल प्ले किया है.
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के साथ ही इसके पार्ट-2 का भी ऐलान कर दिया गया है. फर्स्ट पार्ट के एंडिंग में इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. 'धुरंधर 2' ईद के मौके पर 19 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
'धुरंधर' को किन देशों में किया गया बैन?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है. इसी बीच फिल्म को कथित तौर पर 'एंटी पाकिस्तानी कॉन्टेंट' बताते हुए 6 गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है. इसमें बहरीन, कुवैत, यूएई, ओमान, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों के नाम शामिल हैं.
'धुरंधर' की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है. ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 207 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.