Most highest paid Actress: किसी भी फिल्म की कहानी को लिखने से पहले उसकी स्टारकास्ट को सलेक्ट किया जाता है। मूवी में कौन हीरो होगा, कौन हीरोइन होगी और विलेन के बिना तो ट्विस्ट ही नहीं आता। फिल्म के बजट में ही सभी स्टारकास्ट की फीस सेट होती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन की लिस्ट में शुमार हैं। न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टॉलीवुड में भी उनके आगे फीस के मामले में कोई खड़ा नहीं हो सकता। पहले हम आपको कुछ हिंट देंगे ताकि आप अनुमान लगा सकें। इसके बाद नाम भी बताएंगे।
कौन हैं वो जो लेती हैं सबसे ज्यादा फीस
हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं वो एक्टिंग से लेकर अपनी ब्यूटी तक के लिए जानी जाती हैं। उनके गालों के डिंपल लाखों लड़कों के दिलों की धड़कन बढ़ा देते हैं। इसी साल वो मां बनीं हैं, और इन दिनों अपने बेबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
वहीं वो फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी क्रश हैं, ये हम नहीं कह रहे बल्कि कई एपिसोड में खुद कपिल ने इस बात को कबूला है। आपको समझ तो आ ही गया होगा कि हम किनकी बात कर रहे हैं। अरे नहीं आया तो चलिए अब नाम ही बता देते हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
कौन हैं वो हसीना जो करती हैं करोड़ों चार्ज
वो हसीना और कोई नहीं बल्कि मोस्ट ब्यूटिफुल और टैलेंटेड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन हैं। उन्होंने साल 2023-24 में एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं, जैसे जवान, पठान, फाइटर और अब कल्कि 2898 एडी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने फाइटर और कल्कि 2898 एडी के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है और वो मोस्ट हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस करीब 500 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
इसी साल बेटी दुआ का किया था वेलकम
दीपिका पादुकोण के लिए साल 2024 बहुत ही स्पेशल रहा। इसी साल उन्होंने अपनी पहली संतान दुआ का वेलकम किया था। दीपिका को 8 सितंबर, 2024 को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। शुरुआत में तो एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को सभी की नजरों से दूर रखा लेकिन अब वो दुआ की कुछ-कुछ झलक अपने फैंस को दिखाती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: सिनेमा का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला विलेन, एक फिल्म के चार्ज किए 200 करोड़
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines