कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस

Hina Khan: हिना खान की नई पोस्ट ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है, कैंसर से जूझ रही हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी को लेकर कुछ ऐसा लिखा है जो वायरल हो रहा है…

Hina Khan

हिना खान

Hina Khan: हिना खान (Hina Khan) के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा रहा। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अपने फैंस को बता दिया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। शुरुआत के 6 महीने तो एक्ट्रेस के लिए काफी दर्द भरे रहे। उनकी हालत इतनी बुरी हो गई थी कि एक बार को तो खुद एक्ट्रेस हिम्मत हारने लगी थीं। लेकिन ऐसे समय में उनकी ढाल बनकर खड़ी रहीं उनकी मां। हालांकि अब एक्ट्रेस पहले से ठीक हैं और इलाज चल रहा है। वो अपने फैंस को समय-समय पर हेल्थ अपडेट भी देती रहती हैं। इसी बीच हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी को लेकर कुछ पोस्ट किया है जिसे देख उनके फैंस चौंक गए हैं।

विज्ञापन

हिना पहले से ठीक हैं

हिना खान लगातार कुछ दिनों से ऐसे पोस्ट कर रही हैं जिन्हें देख लग रहा है कि वो अब जल्दी से रिकवर कर रही हैं। हाल ही में डिनर डेट पर वो बहुत ही खुश दिखाई दीं, हालांकि वो इस डेट पर अकेले गई थीं, और अपना फेवरेट फूड इंजॉय कर रही थीं। लेकिन उनके फैंस उन्हें इस हाल में देख काफी खुश थे।

विज्ञापन

Hina Khan

विज्ञापन

क्या शादी करने जा रही हैं हिना खान

अब एक्ट्रेस का एक नया पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर सनसनी मचा रहा है। उसमें उन्होंने लिखा है कि- ‘डॉट डिस्टैब मैं शादीशुदा हूं। मैं बहुत डिस्टैब के लिए पूरी तरह तैयार हूं’ इस बात से तो ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस या तो अपनी शादी की बात कर रही हैं या फिर ये इशारा किसी और खुशी का है।

Hina Khan

विज्ञापन

वहीं दूसरे पोस्ट ने किया हैरान

हिना खान के दूसरे पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘देर से शादी करने के कारण कोई नहीं मरा बल्कि गलत तरीके से शादी करने के कारण कुछ लोग मरे’। अब इस पोस्ट ने कहीं न कहीं लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। दिमाग में तो ये भी आ रहा है कि कहीं हिना सुभाष सुसाइड केस की तो बात नहीं कर रही। क्योंकि अभी इन दिनों इस केस ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं, जिसमें पत्नी के टॉर्चर से परेशान हो पति ने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ