---विज्ञापन---

सिनेमा का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला विलेन, एक फिल्म के चार्ज किए 200 करोड़

Yash: एक ऐसा विलेन जो हीरो से भी आगे निकला, जिसने फीस से मामले में भी सभी को पछाड़ दिया है। आप अंदाजा तो लगा रहे होंगे, चलिए हम उस एक्टर का नाम बता देते हैं।

---विज्ञापन---

Most highest paid villain: किसी भी फिल्म में विलेन का खास योगदान होता है। कई मूवी तो ऐसी हैं जो हीरो नहीं बल्कि विलेन के दम पर चल पड़ती हैं। ऐसे कई खूंखार विलेन हैं जिनके नाम से ही लोग कांप उठते हैं। लेकिन फीस के मामले में अक्सर हीरो ही आगे रहता है। आज हम इसके विपरीत ऐसे विलेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडियन सिनेमा की इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर बन गए हैं। आप भी उनकी फीस जान हैरान हो जाएंगे। चलिए फिर देरी किस बात की जल्दी से जान लेते हैं नाम…

कौन है वो खूंखार विलेन

आज हम जिस खूंखार विलेन की बात करने जा रहे हैं वो इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे विलेन हैं। हम बात कर रहे हैं वन एंड ओनली यश (Yash) की जिन्होंने खलनायक बन ऐसा कोहराम मचाया की केजीएफ के मेकर्स के वारे-न्यारे हो गए और फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। अगर आपने ये मूवी देखी होगी तो हमारी बात से इत्तेफाक रखेंगे ही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  बिना कपड़ों के फिगर दिखाओ… कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस का छलका दर्द, सुनाई आपबीती

एक फिल्म के लिए लेते हैं कितनी फीस

यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से सुपरस्टार हैं जो KGF के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की दुनिया कायल हो गई। हालांकि इस मूवी में संजय दत्त ने विलेन का रोल अदा किया था, वहीं यश पॉजिटिव रोल में थे। वो इंडियन सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले खलनायकों की लिस्ट में आते हैं। एक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म में सह-निर्माता और अभिनेता हैं।

---विज्ञापन---

रावण बन मचाया कोहराम

यश केजीएफ में अपनी एक्टिंग से ऐसा फेम पाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। अब एक्टर ने नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार अदा किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने पूरे 200 करोड़ रुपये फीस ली है। उन्होंने कमल हासन, रणबीर कपूर, और संजय दत्त को भी पछाड़ दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena पर Chum Darang ने उठाए 6 सवाल, आप कितनों से सहमत?

First published on: Dec 24, 2024 01:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola