190 करोड़ व्यूज, दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गई… दीपिका पादुकोण की इस रील में ऐसा क्या है खास?

Deepika Padukone Most Viewed Reel: दीपिका पादुकोण की एक रील वायरल हो गई है। दीपिका की इस रील को 1.9 बिलियन व्यूज मिले हैं और इसी के साथ ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गई रील बन चुकी है।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण की वीडियो बनी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली रील। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Deepika Padukone Most Viewed Reel: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दीवानगी फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रही है। दीपिका ने जब से ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा है, कामयाबी उनके कदम चूम रही है। दीपिका पादुकोण की हर फिल्म में उनकी कड़ी मेहनत देखने को मिलती है, इसी कारण ऑडियंस उन्हें देखने के लिए बेकार रहती है। बड़े पर्दे के अलावा दीपिका की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी है। इस बात का सबूत भी अब सोशल मीडिया पर ही मिला है। अब दीपिका ने एक बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया है।

दीपिका की रील बनी दुनिया की सबसे वायरल रील

दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम रील दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई है। महज 8 हफ्तों में दीपिका पादुकोण ने ये कारनामा कर दिखाया है। आपको बता दें, दीपिका का हर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। दरअसल, दीपिका के इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में लोग उनके 80 मिलियन फॉलोअर्स उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ समय पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम से एक रील शेयर की थी, जिसपर अब 1.9 बिलियन व्यूज आ चुके हैं।

विज्ञापन

दीपिका की रील को मिले 1.9 बिलियन व्यूज

एक रील पर 1.9 बिलियन व्यूज आना कोई छोटी बात नहीं है। दीपिका ने एक रील पर अब 190 करोड़ व्यूज हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया है। 190 करोड़ व्यूज के साथ दीपिका की रील दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली रील बन चुकी है। आपको बता दें, इस रील में दीपिका पादुकोण एक होटल का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही हैं। इस प्रमोशनल वीडियो को लोगों ने इतना देखा कि दीपिका ने देखते ही देखते इतिहास रच दिया।

पूरी दुनिया में रोशन हुआ दीपिका पादुकोण का नाम

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में श्रद्धा कपूर और विराट कोहली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से आगे हैं। हालांकि, अब दीपिका ना सिर्फ इन दोनों से बल्कि सभी से आगे निकल आई हैं। उन्हें अब व्यूज के मामले में हराना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। दीपिका पादुकोण ने एक बड़ा माइलस्टोन छू लिया है। अब एक्ट्रेस की हर तरफ वाहवाही हो रही है। उन्होंने सभी भारतियों का भी नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ