Common Things Between Bigg Boss and MTV Roadies xx: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) तो अब खत्म होने के कगार पर है जिसका प्रीमियर 5 अक्टूबर को हुआ था और ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jiocinema) ने बिग बॉस के खत्म होने से पहले ही अपनी ऑडियंस के एंटरटेनमेंट की तैयारी कर ली है। जी हां, MTV Roadies XX का आगाज हो गया है, जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ स्टंट के तड़का भी देखने को मिलने वाला है। आज हम आपको बिग बॉस और MTV Roadies में 5 अंतर बताने वाले हैं जो कॉमन हैं। आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं।
1. दोनों रियलिटी शो हैं
सबसे ज्यादा कॉमन तो ये है कि बिग बॉस और रोडीज दोनों ही एक रियलिटी शो हैं। ये दोनों ही हर साल स्ट्रीम होते हैं और फैंस उनका आनंद उठाते हैं। इस बार बिग बॉस का 18वां सीजन आया है तो रोडीज का 20वां, ऐसे में ये भी कॉमन हैं कि दोनों ही शो बहुत पुराने हैं। इन्हें इतने साल सिर्फ इसलिए हो गए क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग शानदार है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के साथ मिलकर Prince Narula ने किया हैरान करने वाला काम, जिसे देख इंप्रेस हो जाएंगे फैन
2. दोनों में होता है टास्क
बिग बॉस हो या रोडीज दोनों ही रियलिटी शो में टास्क होता है। दोनों में स्टंट भी होते हैं, हां ये सही है कि बिग बॉस में उनका लेवल थोड़ा लो होता है तो रोडीज में हाई। टास्क के बूते पर ही कंटेस्टेंट शो में आगे बढ़ते हैं, और विनर बनने की रेस में शामिल होते हैं।
3 थीम बेस्ड है
बिग बॉस और रोडीज में एक और कॉमन थिंग है, वो बै थीम। हर साल दोनों रिलयिलिटी शो में थीम अलग होती है। जैसे बिग बॉस 18 की इस बार की थीम है ‘टाइम का तांडव’। वहीं बीते सीजन की थीम थी ‘दिल, दिमाग और दम’। वैसे ही इस साल MTV रोडीज XX की थीम है “धोखे पे धोखा’, और पिछले सीजन की थीम थी ‘कर्म या कांड’।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले दिखा Avinash का दोगलापन, एक्सपोज हुआ लाडला
4. दोनों में आते हैं आम से लेकर खास कंटेस्टेंट
बिग बॉस में भी आपने देखा है कि आम से लेकर सेलिब्रिटी तक बतौर कंटेस्टेंट इस शो में आते हैं। वैसे ही रोडीज का भी हाल है जिसमें आम से लेकर खास तक सभी बतौर कंटेस्टेंट आते हैं। इस बार रोडीज में नेहा धूपिया, एल्विश यादव, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती बतौर गैंग लीडर आए हैं।
5. लीडरशिप
जैसे रियलिटी शो बिग बॉस में होस्ट का जिम्मा सलमान खान ने संभाला हुआ है। वैसे ही एमटीवी रोडीज में रणविजय ने होस्ट होने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई हुई है। इसके अलावा बिग बॉस जिस तरह कलर्स का शो है लेकिन वो जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होता है। वैसे ही रोडीज एमटीवी का शो है जो जियो सिनेमा पर भी देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: ‘Black Warrant’ की 5 खूबियां जो वेब सीरीज देखने को करेंगी मजबूर, खुलेंगे तिहाड़ जेल के राज
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines