हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Ranbir Kapoor के प्राइवेट पार्ट पर गिरी कॉफी! अचानक तड़प उठे Animal एक्टर

Ranbir Kapoor Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Video Viral: सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो चंद मिनटों में वायरल हो जाते हैं। इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो इसके बारे में इतनी बातें हो रही हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि ये वीडियो किसी पॉडकास्ट या कोई सेलिब्रेटी शो या फिर चैट शो का लग रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर के अलावा और भी सेलेब नजर आ रहे हैं। इस दौरान जमकर हंसी-मजाक चल रहा होता है और हंसते-हंसते जैसे ही रणबीर का हल्का-सा ध्यान हटता है, वैसे ही कॉफी का पूरा कप रणबीर कपूर के सेंसिटिव पार्ट पर गिर जाता है।

एक्टर के ऊपर गिरी कॉफी

जैसे ही रणबीर के ऊपर ये कॉफी का कप गिरता है तो सभी और जोर से हंसने लगते हैं। हालांकि ये कॉफी गरम नहीं थी ठंडी हो चुकी थी। अगर कॉफी ठंडी नहीं होती, तो रणबीर को नुकसान हो सकता था। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अभी का नहीं है। जी हां, ये थ्रोबैक वीडियो है, जो अब फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने की दुआ

एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ कॉफी ठंडी थी। दूसरे यूजर ने कहा कि रणबीर ठीक हैं और क्या चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि भगवान की कृपा है। एक और ने लिखा कि रणबीर को कुछ नहीं हुआ, बस इतना ही बहुत है। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स रणबीर के ठीक होने पर भगवान का धन्यवाद कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर अक्सर ही फैंस को अपना दिवाना बनाने में कामयाब रहते हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रणबीर

गौरतलब है कि फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से ही रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा फैंस को एक्टर की फिल्म ‘एनिमल’ के दूसरे पार्ट का भी इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब रहेंगी या नहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की ‘बदमाश कंपनी’ फिर कंगना के निशाने पर, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में मुझे इज्जत…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola