बॉलीवुड की ‘बदमाश कंपनी’ फिर कंगना के निशाने पर, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में मुझे इज्जत...

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई मसलों पर बात की है। इस दौरान कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कोई भी मुद्दा हो कंगना उस पर अपनी राय रखने से नहीं चूकती हैं। हाल ही में कंगना अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में थीं। वहीं, अब कंगना ने एक बार से बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए बेबाक बयान दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा?

विज्ञापन

कंगना ने फिर दिया बेबाक बयान

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने News18 संग एक इंटरव्यू में कई बातों पर चर्चा की है। इस दौरान एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि आपको फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग पसंद नहीं है और आपको कांग्रेस के लोग भी पसंद नहीं है, तो क्या सिर्फ बीजेपी के लोग अच्छे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री के लोग पसंद नहीं है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इंडस्ट्री पर बोलीं कंगना

कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे अच्छे लोग हैं, जो पर्दे पर दिखते हैं उनके अलावा भी अच्छे लोग हैं। कंगना ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो अपने काम और नेचर के लिए फेमस हैं, लेकिन उनके बारे में कोई बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में मेरे बहुत सारे सहयोगी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं, जो मुझे इज्जत देते हैं और मेरे साथ बहुत नरम हैं। हालांकि कुछ लोग हैं, जो ‘बदमाश कंपनी’ है।

विज्ञापन

राहुल गांधी को लेकर भी कही ये बात

इसके आगे कंगना ने राहुल गांधी पर भी बात की। दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना ने न्यूज18 के ही एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी को ‘कार्टून’ कहा था। हाल में जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया तो कंगना ने कहा कि पहले भले ही कार्टून लगते थे, लेकिन अब पूरा कॉमेडी शो लगते हैं। कंगना ने कहा कि जिस दिन राहुल जी संसद आते हैं, उस दिन हमारा पूरा एंटरटेनमेंट होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन

फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर हुआ विवाद

गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनी है। इस फिल्म को रिलीज से कुछ ही दिन पहले रोक दिया गया। हालांकि इस पर पहले से विवाद सामने आ रहा था, लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ बदलाव की शर्तों पर इसे हरी झंड़ी दिखा दी है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ