Chatrapathi Box Office Collection Day 1: तेलुगू एक्टर साईं बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा शानदार किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, 12 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बीच अब इस फिल्म के ओपनिंग डे यानी पहले दिन के कलेक्शन के आकंडे भी समाने आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ‘छत्रपति’ ने पहले दिन कितनी कमाई की है।
फिल्म ‘छत्रपति’ के पहले दिन की कमाई के आकंडे आए समाने
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छत्रपति’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी 12 मई को 0.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म की कमाई के शुरूआती आकंडे़ हैं फाइनल आकंडों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
वी.वी. विनायक ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वी.वी. विनायक ने किया है। वहीं, इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है छत्रपति
बताते चलें कि 12 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति 2005 में तेलुगू फिल्म का रीमेक है, जो कि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म 1 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये शानदार कलेक्शन कर लेगी। हालांकि फिल्म ‘छत्रपति’ का प्रमोशन अभी भी जारी है और उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर ये फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। या फिर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines