Chandrika Dixit अब पति को भाई बताने पर हुईं ट्रोल, इंटरव्यू में वड़ा पाव गर्ल ने रिवील की थी लव स्टोरी

Chandrika Dixit Getting Trolled: बिग बॉस ओटीटी 3 में करीब 3 हफ्ते बिताने के बाद वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का सफर खत्म हो गया। चंद्रिका ने बाहर आने के बाद कई इंटरव्यू दिए। अब ऐसे ही एक इंटरव्यू में उनके और उनके पति की लवस्टोरी और शादी तक पहुंची कहानी का जिक्र हो रहा है। इस इंटरव्यू में चंद्रिका बता रही हैं कि आखिर कैसे उनकी लवस्टोरी की शुरुआत हुई लेकिन इसी बीच चंद्रिका ने कुछ ऐसा बोल दिया कि वो फिर से काफी ट्रोल होने लगीं। आखिर क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Chandrika Dixit Getting Trolled

Chandrika Dixit Getting Trolled

विज्ञापन

Chandrika Dixit Getting Trolled: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर होने के बाद चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वायरल वड़ा पाव गर्ल के एक के बाद बयानों के चलते लगातार चर्चे हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर हाल ही में उनके इंटरव्यू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति के बारे में एक बयान देते हुए नजर आ रही हैं। चंद्रिका ने अपने पति युगम के लिए एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है जिसके बाद अब फैंस लगातार उनका और पति का मजाक उड़ा रहे हैं। आखिर चंद्रिका ने ऐसा क्या कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उड़ गया उनका मजाक, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

चंद्रिका ने पति को बोल दिया था भाई

दरअसल एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम के साथ अपनी लवस्टोरी को बता रही थीं। इसी बीच चंद्रिका दीक्षित ने कुछ ऐसा बोल दिया कि उनकी अब काफी खिल्ली उड़ाई जा रही है। इस इंटरव्यू में चंद्रिका ने कहा कि जब युगम उन्हें मैसेज करते थे वो उनसे कहती थीं कि भाई कौन है तू? क्यों घुस रहा है मेरी लाइफ में? क्या चाहता है मुझसे? इसके बाद चंद्रिका ने बताया कि इसने मेरी जिंदगी में घुसना बंद ही नहीं किया और लगातार मुझे मैसेज करता रहा। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने बताया आखिर कैसे वहां से दोनों के बीच प्यार हो गया और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन

चंद्रिका दीक्षित का उड़ा मजाक

सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू के वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह के कंमेंट्स करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट किया कि बिग बॉस से निकलने के बाद चंद्रिका कुछ भी बोल रही हैं। वहीं कई लोगों ने उनका बहुत मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि कौन हैं वो लोग जो इन्हें सुनना चाहते हैं। वहीं एक यूजर ने तो लिख दिया कि बेचारे का वक्त ही खराब चल रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

विज्ञापन

चंद्रिका-यश की लवस्टोरी की शुरुआत

चंद्रिका ने इसी इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पति उनसे तीन साल छोटे हैं। वो दिल्ली आने के बाद उनसे मिलीं और दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। चंद्रिका ने इसी इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और दोनों का एक बेटा रूद्र भी है। बातचीत के दौरान ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने ये भी बताया कि कैसे उनके पति ने उनकी जरूरतों का ध्यान रखा और हमेशा उनके लिए खड़े रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ