Celebrity Masterchef: टीवी के नए सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के सामने नई-नई चुनौतियां आ रही हैं। हर टास्क में कोई न कोई बवाल हो जाता है। कभी किसी के ऊपर बिजली गिरती है, तो कभी कोई शॉक्ड रह जाता है। ऐसा लग रहा है जैसे-जैसे कम्पटीशन आगे बढ़ रहा है, सेलिब्रिटीज के लिए गेम और भी मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में शो में अर्चना गौतम फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई थीं। अब शो में रोने की बारी निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की है।
निक्की तंबोली का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन
निक्की तंबोली के साथ कुछ ऐसा ओने वाला है कि वो खुद को संभाल नहीं पाएंगी। सोनी टीवी ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया है और इसमें निक्की तंबोली का इमोशनल ब्रेकडाउन होता हुआ नजर आ रहा है। निक्की तंबोली को इतना रोते हुए आपने आजतक नहीं देखा होगा। कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी निक्की तंबोली पूरी तरह से टूटी हुई नजर आ रही हैं। उनकी हालत देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी बड़ी मुश्किल में हैं और पूरी तरह से हिम्मत हार चुकी हैं।
निक्की को दिलासा देते दिखे राजीव अदातिया
एक्ट्रेस वीडियो में वर्क स्टेशन पर आंसू बहाती हुई नजर आ रही हैं और उन्हें उनके को-कंटेस्टेंट्स राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) संभालने की कोशिश कर रहे हैं। राजीव भी निक्की को लेकर बेहद परेशान हैं और इस मुश्किल वक्त में वो उनका सहारा बनने की कोशिश कर रहे हैं। अब निक्की को इस हाल में देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। सब जानना चाहते हैं कि आखिर निक्की तंबोली की इस हालत का कारण क्या है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर निक्की के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो नेशनल टीवी पर इस तरह से हिम्मत हारकर रोने लगीं?
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam देखकर फूट-फूटकर रोए फैंस, कोई हुआ बेहोश; Harshvardhan Rane को हुई चिंता
क्या है नेशनल टीवी पर निक्की तंबोली के रोने की वजह?
वीडियो में नजर आ रहा है कि राजीव-निक्की को दिलासा देते हुए कह रहे हैं, ‘तू रो रही है? भाई मेरा तो बना ही नहीं, तेरा बना तो है ही। ‘ इसके बाद राजीव एक्ट्रेस को संभालते हुए कहते हैं, ‘अरे पागल है निक्की? मेरा हाल देख।’ जब एक्ट्रेस शांत नहीं होतीं, तो राजीव अपनी डिश लेकर आते हैं और निक्की से अपनी डिश की तुलना करते हैं और उन्हें अच्छा फील करवाने की कोशिश करते हैं और उन्हें कहते हैं कि रो मत तेरा अच्छा हुआ है। दरअसल, निक्की तंबोली इसलिए रो रही हैं क्योंकि वो अपनी डिश से सेटिस्फाइड नहीं हैं। अब इस डिश में जो कमी है वो निक्की ने लिए कहीं खतरा न बन जाए। हालांकि, निक्की ने जितना किया है, राजीव तो उतना भी नहीं कर पाए और उनकी डिश निक्की से भी ज्यादा अधूरी है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines