Hari Hara Veera Mallu का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, Saiyaara ने 10वें दिन की छप्पर फाड़ कमाई

Box Office Report Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara: फिल्म ‘सैयारा’ और ‘हरि हर वीरा मल्लु’ दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनी हुई है। ‘सैयारा’ जहां बढ़िया कमाई कर रही है, तो वहीं ‘हरि हर वीरा मल्लु’ का कलेक्शन गिरता जा रहा है।

Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara

Hari Hara Veera Mallu और Saiyaara का कलेक्शन। image credit- social media

विज्ञापन

Box Office Report Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ अहान और अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ अपना जलवा दिखा रही है, तो दूसरी ओर पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ टिकट खिड़की पर कमाई के लिए रेंग रही है। इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’

Sacnilk.com की मानें तो, पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 9.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर 10वां दिन था। फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 28.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अभी दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।

विज्ञापन

फिल्म ‘सैयारा’

इसी के साथ अगर दोनों ही फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ ने चार दिन में 74.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। साथ ही फिल्म ‘सैयारा’ ने 10 दिन में 246.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘सैयारा’ के 10वें दिन यानी दूसरे संडे के कलेक्शन पर गौर करें तो पहले संडे के मुकाबले इस फिल्म ने दूसरे संडे को तगड़ी कमाई की है।

दूसरे संडे की तगड़ी कमाई

पहले संडे को इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे संडे को फिल्म ने 28.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई में दूसरे वीकेंड पर भी इजाफा देखने को मिला है। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ नहीं छोडेगी। इसके अलावा अगर दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म ‘सैयारा’ की 9 दिन की कमाई

वहीं, इस फिल्म ने दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बीते नौ दिन की कमाई पर गौर करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 21.5 करोड़ रुपये, 7वें दिन 19 करोड़ रुपये, 8वें दिन 18 करोड़ रुपये और 9वें दिन 26.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ