Box Office Collection Day 3: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और कई बॉलीवुड फिल्मों को ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था। अब तीसरे दिन वीकेंड के मौके पर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की जिसके चलते अन्य दो रिलीज हुई फिल्में ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है। दोनों ही बड़े स्टार्स की फिल्में हैं, जिनकी कमाई पर काफी असर पड़ा है। चलिए जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन वीकेंड के मौके पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
‘स्त्री 2’ ने तोड़ दिया रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर साबित कर दिया था कि वो बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनकर आई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन जहां फिल्म ने 51.8 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 31.4 करोड़ रुपये रही। अब तीसरे दिन वीकेंड के मौके पर ‘स्त्री 2’ ने 44 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। तीनों दिन की कमाई को मिलाकर श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 135.7 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के महज तीन दिन के अंदर सौ करोड़ी बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ की कमाई
‘स्त्री 2’ की कमाई के आगे अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ चारों खाने चित्त नजर आई है। पहले ही दिन से दोनों बड़े स्टार्स की फिल्मों को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ ने पहले दिन 5.05 करोड़ और दूसरे दिन सिर्फ 2.05 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन वीकेंड पर 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.95 करोड़ हो गया है।
वीकेंड का नहीं मिला कोई फायदा
उधर, जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेदा’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.3 और दूसरे दिन 1.8 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन वीकेंड पर भी जॉन अब्राहम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये बटोर पाई। इसी के साथ ‘वेदा’ का टोटल कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपये हुआ है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines