Battle Of Galwan को मिली नई डेट! Salman Khan की किससे होगी सीधी टक्कर?
Battle Of Galwan New Release Date: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को नई रिलीज डेट मिलने की चर्चा है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा?
Battle Of Galwan New Release Date: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बातें हो रही है. सुनने में आया था कि सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है. इस बीच अब फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म की नई रिलीज डेट क्या है?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को 17 अप्रैल की जगह 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी मेकर्स की ओर से जानकारी नहीं आई है. अब अगर ऐसा होता है तो सलमान की फिल्म की सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' से होगी.
https://www.instagram.com/p/DSwwOBPiAkw/
'नागजिला' से होगी टक्कर
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' की बात करें तो ये फिल्म पहले से ही 14 अगस्त पर रिलीज के लिए शेड्यूल है. गौरतलब है कि 'नागजिला' एक हाई-फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. इस फिल्म में रवि किशन भी नजर आने वाले हैं.
क्यों पोस्टपोन हुई 'बैटल ऑफ गलवान'?
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के पोस्टपोन होने की वजह की बात करें तो अभी फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है. फिल्म के कुछ सीन्स की चल रही री-शूटिंग है और इसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा रहा है. फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब फैंस को इसके लिए और इंतजार करना होगा.
क्या होगा क्लैश का असर?
बता दें कि इस फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हो चुके हैं. सलमान खान के फैंस को अब स्वतंत्रता दिवस तक फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा. साथ ही अगर फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, तो देखने वाली बात होगी कि कार्तिक आर्यन की फिल्म के साथ टक्कर का क्या असर होता है?
Battle Of Galwan New Release Date: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बातें हो रही है. सुनने में आया था कि सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है. इस बीच अब फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म की नई रिलीज डेट क्या है?
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को 17 अप्रैल की जगह 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी मेकर्स की ओर से जानकारी नहीं आई है. अब अगर ऐसा होता है तो सलमान की फिल्म की सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ से होगी.
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ की बात करें तो ये फिल्म पहले से ही 14 अगस्त पर रिलीज के लिए शेड्यूल है. गौरतलब है कि ‘नागजिला’ एक हाई-फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. इस फिल्म में रवि किशन भी नजर आने वाले हैं.
क्यों पोस्टपोन हुई ‘बैटल ऑफ गलवान’?
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पोस्टपोन होने की वजह की बात करें तो अभी फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है. फिल्म के कुछ सीन्स की चल रही री-शूटिंग है और इसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा रहा है. फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब फैंस को इसके लिए और इंतजार करना होगा.
---विज्ञापन---
क्या होगा क्लैश का असर?
बता दें कि इस फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हो चुके हैं. सलमान खान के फैंस को अब स्वतंत्रता दिवस तक फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा. साथ ही अगर फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, तो देखने वाली बात होगी कि कार्तिक आर्यन की फिल्म के साथ टक्कर का क्या असर होता है?