Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

राजपाल यादव चेक बाउंस केस; जेल मिलेगी या बेल? मामले की सुनवाई आज, जानिए अब तक क्या- क्या हुआ

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार यानी कि आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. एक्टर को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट भी नहीं दिया गया. ऐसे में चलिए बताते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 16, 2026 12:05
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case
राजपाल यादव (Photo-News24/GFX)

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. मामला 9 करोड़ के कर्ज का है, जिसकी वजह से एक्टर को दूसरी बार तिहाड़ जेल जाना पड़ा है. उन्होंने इस मामले में 5 फरवरी को खुद को कोर्ट में सरेंडर किया था. फिर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को 7 चेक बाउंस मामले में जमानत नहीं दी. ऐसे में घर में शादी का हवाला देकर वकील ने बेल की मांग की तो सुनवाई को 16 फरवरी के लिए टाल दिया गया था. ऐसे में अब घर के फंक्शन में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की गई, जिसकी सुनवाई आज होनी है. ऐसे में इसके पहले आपको बता रहे हैं कि अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है.

12 फरवरी को कोर्ट में हुई सुनवाई

राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए 12 फरवरी को हाई कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने दो टूक शब्दों में कहा था कि वो जेल में इसलिए गए क्योंकि उन्होंने वादा पूरा नहीं किया. कोर्ट में ये भी कहा गया कि फाइल देखते हुए बहुत सी ऐसी बाते थीं. जिनके बारे में अभी पता चला है. इस दौरान वो भी जिक्र किया गया जब एक्टर ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था और सुप्रीम कोर्ट में उन्हें कोई राहत नहीं दी थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘आसपास के लोगों ने बचा रखा है…’, कार्तिक आर्यन पर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला

वकील की मांग पर टाली गई थी सुनवाई

इतना ही नहीं, राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में वकील के कहने पर सुनवाई को टाल दिया गया था. राजपाल के वकील ने कोर्ट से कहा था कि उन्होने कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी लेकिन वो संपर्क नहीं कर पाए थे. उनकी ओर से बेल एप्लीकेशन फाइल की गई. वकील ने कहा था कि दूसरी तरफ से जवाब भी मांगा जा सकता है. केस सोमवार के लिए टाला भी जा सकता है. वकील ने कहा था कि वो तब तक कुछ ना कुछ लेकर आएंगे, जिसके बाद कोर्ट की ओर से केस को टाल दिया गया था. वहीं, शिकायतकर्ता से भी जमानत याचिका पर जवाब मांगा गया है.

---विज्ञापन---

राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स

चेका बाउंस केस में राजपाल यादव के फिर से जेल जाने की खबर आते ही सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था और कहा था कि वो उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर रहे हैं, जिसके बदले वो एक्टर को साइनिंग अमाउंट दे रहे हैं. इसके बाद बॉलीवुड से लेकर राजनेता तक ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया. राजनीतिक गलियारे से तेज प्रताप याजव का नाम सामने आया था. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान रतन जैन और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आए.

इसके साथ ही राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने मदद मिलने की पुष्टि की थी. उन्होंने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि परिवार और फैंस उनके साथ खड़े हैं. इंडस्ट्री से भी सपोर्ट और मदद मिल रही है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट और प्यार को लेकर सभी का शुक्रिया भी अदा किया था. हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें: Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद, Palash Muchhal का यू-टर्न, अब सलमान खान की एक्ट्रेस के साथ करेंगे फिल्म

5 फरवरी को राजपाल यादव ने किया था सरेंडर

राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ में खुद को 5 फरवरी को सरेंडर किया था. उन्होंने ये फैसला कोर्ट की फटकार के बाद लिया था. चेक बाउंस और कर्ज नहीं लौटाने के इस 16 साल पुराने मामले में राजपाल यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगा. 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई में कहा कि पहले दो दर्जन से ज्यादा बार यही सुन चुके हैं कि कर्ज को चुका दिया जाएगा. राजपाल पिछले 16 साल से कर्ज को चुकाने का वादा करते रहे हैं और समय मांगते रहे हैं. इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई और तुरंत सरेंडर करने के लिए कहा.

2010 में लिया था कर्ज

राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले की बात की जाए तो ये कहानी साल 2010 में शुरू हुई थी. बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एक्टर ने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाई थी, जो 2012 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को बनाने के लिए ही एक्टर ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s Murali Projects) नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. बदले में एक्टर ने 8 करोड़ रुपये मुनाफा देने की बात भी कही थी. फिल्म में करीब 170 कलाकार थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने दी नई फिल्म

जेल जाने से पहले राजपाल यादव का बयान

सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है और ना ही कोई दोस्त. अभिनेता के बयान के सामने आने के बाद लोग उनकी मदद के लिए आगे आने लगे.

2018 में जेल में काटी थी तीन महीने की सजा

राजपाल यादव इसके पहले साल 2018 में भी जेल जा चुके हैं. चेक बाउंस केस में एक्टर को तीन महीने के लिए जेल भेजा गया था. अभिनेता ने जेल से बाहर आने के बाद बताया था कि वहां पर वह कैदियों को ट्रेनिंग देने लगे थे और उनके अच्छे काम को देखते हुए जेलर की ओर से दो सर्टिफिकेट भी मिले थे.

जब्त हुई करोड़ों की संपत्ति

इतना ही नहीं, बताया जाता है कि एक्टर की करोड़ों की संपत्ति तक कोर्ट ने जब्त कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2005 में अपने माता-पिता के नाम पर एक्टर ने नवरंग गोदावरी एंटरेटनमेंट लिमिटेड नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स ब्रांच से भी 5 करोड़ लोन लिया था, जिसका पैसा ना चुका पाने की वजह से एक्टर की संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया था. बताया जाता है कि नीलामी के वक्त राजपाल पर 11 करोड़ रुपये का कर्ज था.

First published on: Feb 16, 2026 12:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.