‘आसपास के लोगों ने बचा रखा है…’, कार्तिक आर्यन पर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर पर सवाल करते हुए अभिनेता प्रशांत नारायण ने उन्हें ‘बहुत बुरा एक्टर’ बताया है. दरअसल, प्रशांत यह बात एक पॉडकास्ट के दौरान की है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि कार्तिक सिर्फ अपने आसपास के लोगों के कारण टिके हुए हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में

kartik aryan

कार्तिक आर्यन पर प्रशांत नारायणन ने किया तीखा हमला

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. दरअसल, लॉकडाउन के बाद कार्तिक ने कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी है.  फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग को लेकर लोग कई तरह की टिप्पणी करते हुए नजर आते हैं. वहीं अब एक्टर प्रंशात नारायणन ने कार्तिक आर्यन की बड़ी आलोचना की है, जो अब काफी वायरल हो रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं प्रशांत नारायणन ?

प्रशांत नारायणन एक बड़े कलाकार हैं, उन्होंने ‘मर्डर 2’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्होंने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की तगड़ी आलोचना कर दी है. दरअसल, प्रशांत ने कार्तिक को बहुत खराब एक्टर बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कार्तिक सिर्फ अपने आसपास वालों के सहारे इंडस्ट्री में टिके हुए हैं. आपको बता दें कि प्रशांत नारायणन ने यह बात बॉलीवुड बबल के एक पॉडकास्ट के दौरान कही है. दरअसल, पॉडकास्ट में प्रशांत से जब कार्तिक आर्यन के बारे में पुछा गया, तो उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सबसे खराब एक्टर हैं वो उनमें से एक हैं.

विज्ञापन

प्रशांस नारायणन ने कार्तिक आर्यन की आलोचना की

प्रशांस नारायणन ने आगे कहा की कार्तिक आर्यन काफी लक्की हैं कि वो आज भी फिल्म इंडस्ट्री में टीके हुए है. प्रशांत ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वो एक नॉन-कम्युनिकेटिव हैं. लेकिन उनके आसपास के लोगों ने उन्हें संभाल रखा है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे कार्तिक की सिर्फ एक फिल्म पसंद आई थी ‘प्यार का पंचनामा’. जब प्रशांत से सवाल पूछा गया कि इंडिया में फिर उन्हें इतना पसंद क्यों किया जा रहा है. इसका जवाब देते  हुए प्रशांत ने कहा कि मुझे पता है कि उन्हें कितना पसंद किया जा रहा है. मैंने लोगों को कार्तिक पर हसते हुए देखा है. हालांकि, कार्तिक अब करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं. देखना दिलचस्प होगा कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ