Most Romantic Classic Song of 90s: हिंदी सिनेमा की पुरानी फिल्मों और गानों की अगर बात होती है, तो कुछ गाने और फिल्में तो आज भी ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं. आज हम आपको 27 साल पहले आए उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है?
‘इस दीवाने लड़के को’
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘इस दीवाने लड़के को’ है. इस गाने के बोल हैं कि इस दीवाने लड़के को कोई समझाए, प्यार मोहब्बत से ना जाने क्यों ये घबराए. बता दें कि इस गाने को आमिर खान और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था. गाने में सोनाली और आमिर की जोड़ी को लोगों ने बेहद दिया था.
27 साल पहले हुआ था रिलीज
भले ही ये गाना 27 साल पहले आया था, लेकिन आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं. इस गाने को अलका याग्निक और आमिर खान ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, इसका म्यूजिक फेमस संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित ने कंपोज किया था और इसके बोल शायर समीर ने लिखे थे. आज भी ये गाना लाखों लोगों का फेवरेट हैं और लोग इसे बार-बार सुनना पसंद करते हैं.
ओरिजनल गाने की बात ही कुछ और
इस गाने की सादगी और इसके इमोशन आज भी लोग वैसे ही फील करते हैं, जैसे पहले किया करते थे. बता दें कि वैसे तो इस गाने के कई वर्जन बन चुके हैं, लेकिन ओरिजनल गाने की बात ही कुछ और है. यही वजह है कि ये गाना आज भी याद किया जाता हैं और लोग इसे सुनना पसंद करते हैं.
फिल्म ‘सरफरोश’
साथ ही अगर इस गाने की फिल्म की बात करें तो ये गाना साल 1999 में आई फिल्म ‘सरफरोश’ का है. इस फिल्म में आमिर खान, सोनाली बेंद्रे, नसीरुद्दीन शाह और मुकेश ऋषि जैसे कलाकारों ने बेहद शानदार एक्टिंग की थी. फिल्म को करीब 10 से 13 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख, मेंटल कंडीशन भी नहीं है ठीक
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
24 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
16 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
22 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines