Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘मूवी है या इंडियन रेलवे…’, Dhurandhar 2 के पेड प्रीव्यू शो में देरी, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा

Dhurandhar 2 Paid Preview Shows Delayed: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का आज 18 मार्च को पेड प्रीव्यू था, लेकिन कुछ जगहों पर शो में देरी की खबरें सुनने में आई है. इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भी फूटा है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 18, 2026 18:54
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2 Paid Preview Shows Delayed: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. आज 18 मार्च को इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शो थे, जो अपने तय समय पर शुरू नहीं हुए हैं. इतना ही नहीं बल्कि कुछ जगहों पर तो शो कैंसिल भी कर दिए गए हैं. अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. इंटरनेट पर शो में देरी के कारण लोग तिलमिलाए नजर आ रहे हैं.

लोगों का फूटा गुस्सा

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शो शाम 4:45 से शुरू होने वाले थे. हालांकि, कुछ जगहों पर शो शुरू हुए हैं, लेकिन ज्यादातर सुनने में आ रहा है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू शो में देरी हो रही है. एक यूजर ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि धुरंधर 2 अब एक घंटे से ज्यादा लेट हो गई है, ये फिल्म है या इंडियन रेलवे?

---विज्ञापन---

यूजर्स का रिएक्शन

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि लेडीज एंड जेंटलमैन, हम इसके लिए तैयार नहीं थे. धुरंधर 2 प्रीमियर का शाम 5:30 बजे का शो रद्द, बुकिंग काउंटर पर लोगों की भीड़. तीसरे यूजर ने कहा कि धुरंधर 2 का शो पीवीआर आईएनओएक्स मलाड में 30 मिनट देरी से शुरू होगा. उन्होंने कहा है कि शो बिना ट्रेलर और एड्स के शुरू होगा.

तेलुगू और तमिल शोज कैंसिल

इतना ही नहीं बल्कि तेलुगू और तमिल फैंस के लिए इससे भी बुरी खबर है क्योंकि वहां पर लास्ट मिनट पर कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण फिल्म का प्रीमियर रिलीज नहीं हो सका. फैंस इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड थे, लेकिन फिल्म के शो के कैंसिल होने की वजह से अब फैंस मायूस हैं.

फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज

गौरतलब है कि फिल्म का पेड प्रीव्यू कुछ जगह पर शुरू हो गया है. कुछ जगहों पर इसके देरी से शुरू होने की खबर जरूर सुनने को मिली, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को देखने के बाद लोगों का कैसा रिएक्शन आता है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और अब थोड़े टाइम में ही फिल्म का रिव्यू भी आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- ‘मेरी इमेज खराब…’, Nora Fatehi का अश्लील गाने ‘सरके चुनार’ पर यू-टर्न

First published on: Mar 18, 2026 06:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.