Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Border 2 की कमाई में उछाल, Mardaani 3 का कैसा हाल? जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Border 2, Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 8, 2026 20:23
Border 2, Mardaani 3
Border 2, Mardaani 3. image credit- social media

Border 2, Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. दोनों फिल्में कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब इनकी कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने कितनी-कितनी कमाई की है?

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’

Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के 17वें दिन खबर लिखे जाने तक 5.26 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की कमाई में 16वें दिन के हिसाब से उछाल है. हालांकि, अभी ये फिल्म की कमाई की शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और बदलाव संभव है.

---विज्ञापन---

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’

इसके अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म के भी ये अभी अनुमानित आंकड़े है और फेरबदल हो सकता है. इसी के साथ अगर दोनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ ने 34.24 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

टोटल कलेक्शन

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन 307.76 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ अगर ‘बॉर्डर 2’ की बीते 16 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और 5वें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

6 से 16 दिन की कमाई

फिल्म ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये, 7वें दिन 11.25 करोड़ रुपये, 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये, 10वें दिन 22.5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये, 13वें दिन 4.15 करोड़ रुपये, 14वें दिन 3.5 करोड़ रुपये, 15वें दिन 2.85 करोड़ रुपये और 16वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

रानी की ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये, 5वें दिन 2.6 करोड़ रुपये, 6वें दिन 2.1 करोड़ रुपये, 7वें दिन 1.85 करोड़ रुपये, 8वें दिन 1.85 करोड़ रुपये और 9वें दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई है.

यह भी पढ़ें- Riteish Deshmukh के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल, कैमरे में कैद हुए राहिल के आंसू, देखें वीडियो

First published on: Feb 08, 2026 08:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.