Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

कौन हैं वो डायरेक्टर, जिन्होंने गोविंदा संग बनाई 17 फिल्में, 17 की 17 हुई हिट! देखें लिस्ट

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फिल्मों को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. गोविंदा ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. गोविंदा ने एक डायरेक्टर के साथ 17 फिल्मों में काम किया है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 15, 2026 13:19
Govinda
Govinda. image credit- social media

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हिंदी सिनेमा को कई पॉपुलर फिल्में दी हैं. 80 से 90 के दशक में गोविंदा का जलवा था और उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती थी. इसलिए गोविंदा को बॉलीवुड का हीरो नंबर वन भी कहा जाता है. गोविंदा ने कई पॉपुलर डायरेक्टर्स के साथ भी काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक डायरेक्टर ऐसे भी हैं, जिनके साथ गोविंदा ने 17 फिल्मों में काम किया है और वो 17 की 17 फिल्में हिट निकली थी. आइए जानते हैं इनके बारे में…

किस डायरेक्टर के साथ किया काम?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि डेविड धवन हैं. जी हां, डेविड धवन ने ही गोविंदा के साथ ‘हीरो नंबर वन’, ‘बडे मियां छोटे मियां’ और ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. ये ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं और इन फिल्मों का अलग ही क्रेज रहता है.

---विज्ञापन---

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’

डेविड धवन हाल ही में कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे. इस दौरान डायरेक्टर डेविड धवन ने गोविंदा की जमकर तारीफ की. अभिनेता की तारीफ में उन्होंने कहा कि उन्होंने गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं और मैं मानता हूं कि गोविंदा बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया.

डेविड धवन ने की गोविंदा की खूब तारीफ

अपनी बात को पूरा करते हुए डेविड ने आगे कहा कि आउटस्टैंडिंग. वहीं, अगर डेविड और गोविंदा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साथ में ये फिल्में की हैं.

---विज्ञापन---
  1. 1989 फिल्म ‘ताकतवर’, (औसत)
  2. 1990 फिल्म ‘स्वर्ग’, (हिट)
  3. 1992 फिल्म ‘शोला और शबनम’, (हिट)
  4. 1993 फिल्म ‘आंखें’, (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर)
  5. 1994 फिल्म ‘राजा बाबू’, (सुपर हिट)
  6. 1995 फिल्म ‘कुली नंबर 1’, (सुपर हिट)
  7. 1996 फिल्म ‘साजन चले ससुराल’, (सुपर हिट)
  8. 1997 फिल्म ‘बनारसी बाबू’, (फ्लॉप)
  9. 1997 फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’, (हिट)
  10. 1997 फिल्म ‘हीरो नं. 1’, (सुपर हिट)
  11. 1998 फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, (हिट)
  12. 1999 फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’, (हिट)
  13. 2000 फिल्म ‘कुंवारा’, (Below Average)
  14. 2001 फिल्म ‘जोड़ी नं. 1’, (हिट)
  15. 2001 फिल्म ‘क्यों की… मैं झूठ नहीं बोलता’, (फ्लॉप)
  16. 2003 फिल्म ‘एक और एक ग्यारह’, (औसत)
  17. 2007 फिल्म ‘पार्टनर’, (ब्लॉकबस्टर)

इन 17 फिल्मों में एक या दो फिल्म ही ऐसी है, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाकी सभी फिल्मों ने कमाल का काम किया है और लोग आज भी इन्हें देखना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें- Raha के साथ विदेश बर्थडे मनाने गई Alia Bhatt, इंटरनेट पर वायरल हुई वीडियो

First published on: Mar 15, 2026 01:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.