Bollywood Biggest Flop Movie: हर साल सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं. हर साल कम से कम 100-150 फिल्में रिलीज होती हैं. इसमें कई फ्लॉप तो कई हिट रहती हैं. इसमें कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो अपना बजट का पैसा भी नहीं निकाल पाती हैं. ऐसे में आज आपको ऐसी ही फइल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने मेकर्स को कंगाल कर दिया था. 45 करोड़ के बजट में फिल्म ने एक लाख से भी कम पैसे कमाए थे. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं. उसके डिजास्टर होने के बाद एक्ट्रेस को भी लगा था कि वो कमबैक नहीं कर पाएंगी और सब कुछ खत्म हो गया. इसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर भूमि पेडनेकर को कास्ट किया गया था. वहीं, उनके अपोजिट अर्जुन कपूर को देखा गया था. दोनों की केमिस्ट्री पसंद आई थी लेकिन फिल्म कमर्शियली परफॉर्म करने में असफल रही थी. दोनों स्टार्स की इस फिल्म को इंडियन सिनेमा के इतिहास की बड़ी फ्लॉप कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: ‘लग्जरी एयरबस हेलीकॉप्टर…’, वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर का तोहफा, फिर लिखा लैटर
2023 की महाफ्लॉप फिल्म
इस फिल्म का टाइटल ‘द लेडी किलर’ है, जिसे साल 2023 में रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म कर पाई थी. 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 हजार रुपये का कलेक्शन किया था. एक लाख से कम हुई कमाई मेकर्स के लिए ये एक बड़ा झटका था. इससे केवल मेकर्स और फिल्म का ही नहीं बल्कि एक्टर्स का भी भारी नुकसान हुआ था. इसकी स्टार कास्ट के नाम पर सुपर फ्लॉप फिल्म का टैग लग गया था.
इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी कम है. इसे 10 में से 1.8 रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री, ऋषभ पंत को भुला करोड़पति सिंगर पर हारीं दिल?
भूमि पेडनेकर ने बताया क्यों हुई फ्लॉप?
भूमि पेडनेकर ने हाल ही में मिड डे से इस फ्लॉप फिल्म को लेकर बात की और कहा, ‘जो स्क्रीन हमने पढ़ी थी वो पूरी थी. लेकिन फिल्म का एक लार्ज पार्ट कभी फिल्माया ही नहीं गया, जो फिल्म रिलीज हुई थी वो अधूरी थी. काश कि मुझे पूरी जानकारी होती. शायद अगर मैं इस सिस्टम का हिस्सा होता तो हालात को अलग तरह से संभाल सकती थी. मैं सदमे में थी. मैं सोचती रही कि आखिर क्या हो रहा है क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. पर मैंने इसे एक सीख के तौर पर लिया. हमने 35 प्रतिशत फिल्म का शूट ही नहीं किया था. मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ है?’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines