Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

2 शादी, घर तोड़ने वाली का टैग, मां रिश्ते के खिलाफ… वो हसीना, जिससे तीसरा निकाह करना चाहते थे Mehmood

Aruna Irani On Mehmood: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर अरुणा ने ऐसा क्या कहा है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 9, 2026 15:28
Aruna Irani, Mehmood
Aruna Irani, Mehmood. image credit- social media

Aruna Irani On Mehmood: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी की लोगों के दिलों में एक अलग जगह है. अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. अब एक बार फिर से अरुणा सुर्खियों में आ गई हैं. अरुणा ने शादी से पहले अपने अफेयर पर बात की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का क्या कहना है?

अरुणा ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में अरुणा ने जूम से बात करते हुए इस बारे में बात की. अरुणा ने इस दौरान दिवंगत कॉमेडी एक्टर महमूद संग अपने रिश्ते के बारे में बात की. अरुणा ने कहा कि महमूद ने उनका फायदा उठाया है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी मां नहीं चाहती थी कि वो महमूद संग रिश्ता रखे और उन्होंने इसको खत्म करने के लिए कहा था.

---विज्ञापन---

मां को नहीं पसंद था रिश्ता

अरुणा का कहना है कि उन्होंने अपनी मां को बार-बार समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने एक्टर संग रिश्ता ना रखने के लिए कहा. अरुणा का कहना है कि महमूद ने उनके करियर में उनकी बहुत मदद की थी. इसी के बाद उन्होंने उन्हें डेट करना भी शुरू किया था, लेकिन उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थी.

घर तोड़ने वाली का टैग

अरुणा ने आगे कहा कि महमूद जी पहले दो बार शादी कर चुके थे और मुझे घर तोड़ने वाली का टैग मिल रहा था. मेरी मां को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था और उन्हें ये गलत लगता था. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मुझे पॉपुलैरिटी मिलने लगी तो महमूद मुझसे दूर होने लगे और इसका पूरा दोष मैं उन्हें नहीं दूंगी क्योंकि उन्होंने उनकी बहुत मदद की थी.

---विज्ञापन---

कुकू कोहली से शादी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महमूद ने उनका फायदा उठाया. महमूद का बिहेवियर देखकर उन्हें लग रहा था कि वो उनका फायदा उठा रहे हैं और उनके लिए चीजें बहुत मुश्किल हो रही थी. अभिनेत्री ने कहा कि महमूद उनसे तीसरी शादी करना चाहते थे क्योंकि उनके धर्म में इसकी इजाजत थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और ये गलत था. बता दें कि अरुणा ने फिल्ममेकर कुकू कोहली से शादी की थी.

यह भी पढ़ें- ‘पहले खौफ था…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ का क्या होगा तलाक? चंद्रिका ने वैलेंटाइन डे पहले कहा ‘स्वाहा करो’

First published on: Feb 09, 2026 03:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.