Bollywood Stepmothers: फिल्मी जगत से जुड़े अभिनेता और अभिनेत्री अक्सर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लव लाइफ के अलावा अपने जुड़ते और टूटते सभी रिश्तों के लिए वो जानें जाते हैं। एक, दो शादी या कहें कि सौतले मां बाप को लेकर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारें सुर्खियों में रहते हैं। यहां कई ऐसे भी सितारे हैं जो अपनी कई शादियों के लिए जानें जाते हैं। जबकि, कुछ सितारों को उनके सौतेले माता-पिता के लिए जाना जाता है। इनमें से कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो अपनी मां के दुलारे हैं। आज हम आपको उन्हीं दुलारे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें उनकी सौतेली मां काफी पसंद करती हैं और वो भी उनसे काफी क्लोज हैं। आइए जानते हैं।
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
बॉलीवुड स्टार कीड सारा अली खान अपनी मां के बहुत करीब हैं। इनके पिता और फिल्मी जगत के जानें मानें अभिनेता सैफ अली खान ने दो-दो शादियां की हैं। इनकी पहली पत्नी अमृता सिंह है। जबकि, दूसरी कपूर खानदान की बेटी यानी करीना कपूर हैं। दोनों पत्नियों से इन्हें दो-दो बच्चे हैं। बात करें सारा अली खान की तो ये अमृता की बेटी है, लेकिन अपनी मां के अलावा सौतेली मां करीना कपूर के साथ भी इनकी काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग दिखती है।
सलमान खान (Salman Khan)
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान भी अपनी सौतेली मां के साथ काफी करीब दिखते हैं। इनके पिता सलीम खान ने भी दो शादियां की थी। इनकी मां सलमा खान हैं, लेकिन इनकी भी अपनी सौतेली मां हेलन के साथ स्ट्रांग बॉन्डिंग दिखती है। दोनों के बीच काफी प्यार देखने को मिलता है।
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)
इस लिस्ट में तीसरा नाम अभिनेता फरहान अख्तर का आता है। इनके पिता और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने दो शादी की है। पहली पत्नी हनी ईरानी के दो बच्चे- फरहान और जोया है। जबकि, दूसरी पत्नी शबाना आज़मी की कोई संतान नहीं है लेकिन वो फरहान और जोया से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। फरहान और शबाना आज़मी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखती है।
इरा खान (ira khan)
अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान है। आमिर खान ने दूसरी शादी किरण राव से की थी। ऐसे में किरण राव, इरा खान की सौतेली मां हुईं, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर कोई पता नहीं लगा सकता कि वो सगी मां नहीं है। अक्सर इरा खान अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड दिखती आई हैं। हालांकि, किरण और आमिर खान के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है दोनों का तलाक हो चुका है।
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
शाहिद कपूर का रिश्ता भी अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ बेहद अच्छा है। दरअसल शाहिद, पंकज और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर की उम्र जब 6 साल की थी, तब उनके पिता पंकज कपूर ने सुप्रिया से शादी की थी। शाहिद अपनी सौतेली मां सुप्रिया की काफी इज्जत करते हैं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines