Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

शाहरुख खान ने चला बड़ा दांव: ‘किंग’ के बाद इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, फैंस बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. लेकिन अब किंग खान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, शाहरुख खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल लेकर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 6, 2026 17:11
shah rukh khan
शाहरुख खान मैं हूं ना का सीक्वल बनाएंगे?

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. किंग खान की फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है कि किंग खान अपनी बेटी संग स्क्रीन को शेयर करने वाले है. दरअसल, शाहरुख खान ने अपनी फिल्म किंग का टीजर अपने 60वें जन्मदिन पर शेयर किया था, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. आपको बता दें कि जब से किंग फिल्म का टीजर जारी हुआ है, लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब किंग खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें:

---विज्ञापन---

12 साल बाद फराह के साथ काम करेंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान और मशहूर डायरेक्टर- कोरियोग्राफर फराह खान एक बार फिर साथ में काम करने वाली हैं. बता दें कि फराह खान और शाहरुख खान की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती है. दरअसल यह दावा किया जा रहा है कि फराह खान और शाहरुख खान 12 सालों बाद एक साथ काम करने वाले हैं. आपको बता दें कि फराह खान का साथ किंग खान के लिए काफी ज्यादा लक्की रहा है. फराह खान ने शाहरुख खान का साथ साल 2004 में फिल्म मैं हूं ना बनाया था, जिसमे आपको एक्शन, इमोशन और कॉमेडी देखने को मिला थी.

यह भी पढ़ें:

---विज्ञापन---

क्या ‘मैं हूं ना’ का बनेगा सीक्वल?

शाहरुख खान 12 सालों बाद फराह खान के साथ काम करने वाले हैं. साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल बनाने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फराह खान मैं हूँ ना 2 बनाने का फैसला लिया है. यह भी दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में डबल रोल का कॉन्सेप्ट तैयार किया है. दरअसल किंग खान अभी अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं. शाहरुख खान बाद में इस फिल्म कि स्क्रिप्ट सुनेंगे और फिर इस पर मुहर लगाएंगे. लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, तो फैंस ने कहना शुरू कर दिया की पिक्चर अभी बाकी है.

First published on: Feb 06, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.