Bollywood Biggest Flop Film: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में बुरी तरह फेल साबित रही। वहीं कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में से उतरने के बाद इन फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया। आज हम बॉलीवुड की उस महाफ्लॉप फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो अपनी पहचान सिनेमाघरों में बनाने में बिल्कुल फेल रही। वहीं मेकर्स ने बाद में इस मूवी को दबे पांव यूट्यूब पर खिसका दिया। बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म का नाम ‘द लेडी किलर’ है। चलिए मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 5 महाफ्लॉप फिल्में, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे स्टार भी नहीं बचा पाए डूबती नैया
मूवी की कास्ट
अजय बहल के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक थ्रिलर मूवी पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थे। इस मूवी का बजट 45 करोड़ का था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘द लेडी किलर’ सिर्फ 1 लाख रुपये ही कमा पाई थी। ये रोमांटिक थ्रिलर सिनेमाघरों में कब आई और कब गई किसी को पता ही नहीं चल पाया। वहीं मेकर्स ने इस मूवी का प्रमोशन भी नहीं किया था ये भी एक वजह हो सकती है कि मूवी के बारे में ज्यादा लोगों को पता ही नहीं चल पाया।
यूट्यूब पर हुई रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होने के बाद सिनेमाघरों से भी इस मूवी को बहुत जल्दी उतार दिया गया था। एक साल तक ओटीटी पर भी इस मूवी को रिलीज नहीं किया गया। अब मूवी को देखते हुए माना जा रहा है कि ओटीटी रिलीज के लिए भी मूवी के खरीदार नहीं मिले होंगे, ये ही वजह थी कि इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम नहीं किया गया। वहीं अब हाल ही में इस मूवी को मेकर्स ने दबे पांव यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इसे अब आप टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
क्यों हुई फ्लॉप?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस मूवी के आउटडोर सीन्स शूट नहीं होने दिए थे। जिस दौरान इस मूवी की शूटिंग हो रही थी उस दौरान उत्तराखंड में भयंकर बारिश हो रही थी, ये ही वजह थी कि मूवी की शूटिंग उत्तराखंड में बंद कमरों के बीच हुई। अजय बहल ने भी इस पर बात करते हुए बताया था कि मूवी की स्क्रिप्ट 117 पेज की थी लेकिन 30 पेज की शूटिंग कभी हुई ही नहीं और मूवी जितनी शूट हुई उतनी ही रिलीज कर दी गई।
यह भी पढ़ें: सारा अली खान की फिल्में केदारनाथ से मेट्रो इन दिनों तक…कितनी मूवी हिट, कितनी फ्लॉप?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines