---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड की 5 महाफ्लॉप फिल्में, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे स्टार भी नहीं बचा पाए डूबती नैया

Bollywood 5 Biggest Flop Movies: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रही हैं जो बड़े स्टार्स के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाईं। आज हम आपको बॉलीवुड की पांच महाफ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Bollywood 5 Biggest Flop Movies: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं जिनमें भले ही बड़े स्टार्स नजर आए हों लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरीं। इन मूवीज को ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी नहीं बचा पाए। बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद ये मूवीज बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। हालांकि आप अगर इन मूवीज को देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर ये फ्लॉप फिल्में मौजूद हैं। चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: जब फिल्म फ्लॉप होने के बाद सतीश कौशिक हो गए थे डिप्रेस्ड, आलू-बैंगन ने बचाई थी जान!

---विज्ञापन---

Guzaarish

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ये रोमांटिक ड्रामा मूवी भी महाफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। साल 2010 में आई इस मूवी को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। वहीं मूवी में ऋतिक ने एक पैराडाइज जादूगर का किरदार निभाया था। इस मूवी में ऋतिक और ऐश्वर्या के साथ-साथ आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में नजर आए थे। ऋतिक की इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Joker

साल 2012 में आई अक्षय कुमार की ये कॉमेडी मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी। फराह खान के पति शिरीष कुंदर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपड़े और मिनिषा लाम्बा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी ये मूवी चल नहीं पाई थी। अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

Bombay Velvet

साल 2015 में आई ये मूवी रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस क्राइम थ्रिलर में रणबीर कपूर के साथ-साथ अनुष्का शर्मा, करण जौहर और केके मेनन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बड़े सितारों के होने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जाकर गिरी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Kites

ऋतिक रोशन की ये एक्शन रोमांटिक फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी थी। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी इस मूवी की कहानी को ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने लिखा था। हालांकि मूवी के गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसकी कास्ट की बात करें तो ऋतिक के साथ मूवी में बारबरा मोरी, कंगना रनौत, कबीर बेदी और निकोलस ब्राउन लीड रोल में थे। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Tezz

अजय देवगन की ये मूवी भी महाफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में आती है। मूवी में अजय के साथ-साथ कंगना रनौत, अनिल कपूर, समीरा रेड्डी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी के ये सितारे भी इस मूवी की डूबती नैया को नहीं बचा पाए थे। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये मूवी अब जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें: सारा अली खान की फिल्में केदारनाथ से मेट्रो इन दिनों तक…कितनी मूवी हिट, कितनी फ्लॉप?

First published on: Aug 31, 2025 12:42 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More

Himani sharma

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola