हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर म्यूजिशियन की 44 साल में मौत, बेहद बुरी हालत में मिली बॉडी, कैसे गई Bob Bryar की जान?

Bob Bryar Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद खबर सामने आ रही है। मशहूर अमेरिकी म्यूजिशियन बॉब ब्रायर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं और उनका निधन हो गया है। हर कोई बॉब की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे है।

विज्ञापन
Bob Bryar

Bob Bryar Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद खबर सामने आ रही है। मशहूर अमेरिकी म्यूजिशियन बॉब ब्रायर का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। हर कोई बॉब के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। बॉब के अचानक हुए निधन से हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन सच यही है कि बॉब अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अमेरिकी म्यूजिशियन का निधन

बॉब ब्रायर की बात करें तो उनका पूरा नाम रॉबर्ट कोरी ब्रायर था। बॉब एक मशहूर अमेरिकी म्यूजिशियन और साउंड इंजीनियर थे, जिन्हें अमेरिकी रॉक बैंड माई केमिकल रोमांस के ड्रमर के रूप में भी जाना जाता था। बॉब का 31 दिसंबर 1979 को हुआ था और नवंबर 2024 में उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट कोरी की बॉडी टेनेसी में उनके घर पर मिली थी।

Bob Bryar

विज्ञापन

4 नवंबर को आखिरी बार दिखे थे बॉब

जानकारी है कि बॉब को आखिरी बार 4 नवंबर को जिंदा देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जब पुलिस को बॉब की बॉडी मिली तो वो बेहद बुरी हालत में थी। हालांकि इस दौरान कोई भी शक पैदा नहीं हुआ क्योंकि कोई भी वेपन ऐसा नहीं था, जिसे टच किया गया हो या यूज किया गया है, लेकिन अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अभी बॉब की मौत के कारणों की जांच चल रही है।

पुलिस कर रही जांच

डेडलाइन के अनुसार, म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने के तुरंत बाद ब्रायर ने 2014 में रियल एस्टेट में कदम रखा था। बता दें कि उन्होंने अपने हाथों में परेशानी का हवाला देते हुए 2021 में ड्रम बजाने से संन्यास ले लिया था। वहीं, अब बॉब के निधन से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में क्या मोड़ आता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Allu Arjun के खिलाफ क्यों हुई शिकायत? Pushpa 2 से जुड़ा है मामला या कोई और वजह?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola