Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तबाही मचा दी है. महज 7 दिनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म के और भी सितारे एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. वहीं रजनीकांत की इस फिल्म में 2 स्टार्स के कैमियो भी देखने को मिले, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. चलिए जानते हैं आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘जेलर 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत के ‘जेलर 2’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 34.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 14,470 रहे. दशहरे के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसका एक खास कारण ये भी है कि ऑडियंस को फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग भी खूब पसंद आ रही है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने भारत में अब तक 317.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. महज 7 दिनों में 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर इस फिल्म ने अपना नाम इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. ये ही वजह है कि फैंस इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ-साथ मोहनलाल, विद्या बालन और शिव राजकुमार भी लीड रोल में हैं. इन सितारों ने फिल्म में एक्शन सीन्स कर ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो देखने को मिला. इन दोनों सितारों के कैमियो ने फैंस का दिल जीत लिया. वहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों के कैमियो की खूब तारीफ की जा रही है.