छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 की दर्दनाक मौत, 32 घायल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है.

Chhattisgarh Road Accident, Manendragarh Bus Accident, Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. CREDIT: X (Screengrab)

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ हंसवाही के पास सीधे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 32 अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. सफर के दौरान जैसे ही बस पहाड़ हंसवाही के पास पहुंची, रफ्तार तेज होने के कारण चालक का बस पर से नियंत्रण खो गया. अनियंत्रित बस सीधे सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई और सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने हादसे में 5 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है. वहीं 32 घायलों को तुरंत एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ