क्या भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? इन आंकड़ों को देख हो जाएंगे हैरान
Petrol Diesel Prices: आमतौर पर ये माना जाता है कि मिडिल ईस्ट देशो में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारत से कम होती हैं, लेकिन ताजे आंकड़ों ने सभी को हैरान करने पर मजबूर कर दिया है. अब इंडिया की प्राइस यूएई के मुकाबले कम दिख रही है.
भारत और यूएई के डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कितना फर्क (AI Image)
India Vs UAE Oil Prices: भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब यूएई की प्राइस से कम हैं. इससे इस पुरानी धारणा को चुनौती मिलती है कि मिडिल ईस्ट में गाड़ियों का तेल काफी सस्ता होता है. हालांकि ये अंतर इस बात पर निर्भर करता है कि आप भारत के किस शहर की तुलना कर रहे हैं और पेट्रोल का कौन सा ग्रेड देख रहे हैं.
विज्ञापन
22 अक्टूबर 2026 की कीमतें
22 अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतें चंडीगढ़ में 101.54 रुपये प्रति लीटर से लेकर हैदराबाद में 116.15 रुपये प्रति लीटर तक रहीं. डीजल की कीमतें चंडीगढ़ में 89.47 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 104.40 रुपये प्रति लीटर के बीच रहीं. UAE में अक्टूबर के दौरान ईंधन की कीमतें कुछ इस तरह थीं: ‘ई-प्लस 91’ पेट्रोल तकरीबन 108.17 रुपये प्रति लीटर, ‘स्पेशल 95’ 109.95 रुपये और ‘सुपर 98’ 113.03 रुपये प्रति लीटर. डीजल की कीमत करीन 123.31 रुपये प्रति लीटर थी.
विज्ञापन
भारत और UAE में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर/देश
पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर)
डीजल की कीमत रुपये/लीटर)
दिल्ली
102.12
95.20
मुंबई
111.21
97.83
कोलकाता
113.51
99.82
चेन्नई
107.76
99.55
हैदराबाद
116.15
104.23
तिरुवनंतपुरम
115.49
104.40
चंडीगढ़
101.54
89.47
नोएडा
101.96
95.44
लखनऊ
101.86
95.36
UAE: E-Plus 91 पेट्रोल
108.17
UAE: Special 95 पेट्रोल
109.95
UAE: Super 98 पेट्रोल
113.03
UAE: डीजल
123.31
कैलकुलेशन का तरीका
इन कीमतों का कैलकुलेशन 22 अक्टूबर के एक्सचेंज रेट के आधार पर किया गया है, जहां 1 यूएई दिरहम लगभग 25.69 भारतीय रुपये के बराबर था. तुलना से पता चलता है कि भारत के ज्यादातर शहरों में डीजल की कीमत यूएई की तुलना में कम है. हालांकि भारत के कुछ शहरों, जैसे हैदराबाद और तिरुवनंतपुरममें डीजल की कीमत 104 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है. पेट्रोल की कीमतें भी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हैं. चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा और लखनऊ में कीमतें यूएई के ‘स्पेशल 95’ पेट्रोल से कम हैं, जबकि भारत के कई दूसरे शहरों में कीमतें इससे ज्यादा हैं.
विज्ञापन
UAE में तेल की कीमतें क्यों बढ़ी हैं?
यूएई अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के अनुसार हर महीने ईंधन की कीमतों में बदलाव करता है. अक्टूबर में पेट्रोल के तीनों ग्रेड की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई. ‘सुपर 98’ की कीमत सितंबर के 3.80 दिरहम से बढ़कर अक्टूबर में 4.40 दिरहम प्रति लीटर हो गई. ‘स्पेशल 95’ की कीमत 3.69 दिरहम से बढ़कर 4.28 दिरहम हो गई, जबकि ‘ई-प्लस 91’ की कीमत 3.61 दिरहम से बढ़कर 4.21 दिरहम हो गई. डीजल की कीमत 4.30 दिरहम से बढ़कर 4.80 दिरहम प्रति लीटर हो गई है. ग्लोबल ऑयल सप्लाई को लेकर परेशानी, जियो पॉलिटिकल टेंशन और ट्रांसपोर्ट में बढ़ोतरी ने तेल बाजारों पर दबाव डाला है, जिसका असर संयुक्त अरब अमीरात में ईंधन की कीमतों पर पड़ा है.