माइक तोड़े, फाइलें फेंकी और हाथापाई की नौबत, दिल्ली MCD सदन में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा

दिल्ली नगर निगम (MCD) में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान भाजपा और आप पार्षदों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हंगामे के बीच माइक तोड़े गए, फाइलें और पानी फेंका गया, जिससे मेयर को सुरक्षा घेरे में बाहर निकालना पड़ा. अब अनुशासन समिति जांच के बाद दोषी पार्षदों पर निलंबन की कार्रवाई कर सकती है.

Delhi MCD Uproar, Delhi MCD House Chaos, Delhi Pollution Debate, AAP vs BJP MCD, Mayor Pravesh Wahi

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए बुलाई गई दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन की बैठक गुरुवार को अखाड़े में तब्दील हो गई.CREDIT: X ( @AAPDelhi )

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए बुलाई गई दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन की बैठक गुरुवार को अखाड़े में तब्दील हो गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, पानी और फाइलें फेंकी गईं और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मार्शलों को मेयर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा. हंगामे की शुरुआत आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों द्वारा अपने वार्डों के लिए विकास फंड तुरंत जारी करने की मांग से हुई. इस पर मेयर वाही ने 25 लाख रुपये का फंड तत्काल जारी करने और इस वित्तीय वर्ष में कुल 2 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का एलान किया. हालांकि, AAP पार्षद इससे संतुष्ट नहीं हुए और तुरंत 1 करोड़ रुपये जारी करने की मांग करते हुए मेयर की कुर्सी की ओर बढ़ गए, जिसके चलते सदन को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम और सरकार के प्रयासों पर तीखे सवाल

सदन जब दोबारा शुरू हुआ तो चर्चा दिल्ली के प्रदूषण पर केंद्रित हो गई. विपक्ष ने नगर निगम और सरकार के प्रयासों पर तीखे सवाल उठाए. देखते ही देखते बहस तकरार में बदल गई. इस दौरान AAP पार्षद शगुफ्ता जुबैर और नेता विपक्ष अंकुश नारंग पर मेयर की कुर्सी पर लगे माइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा. माहौल इतना गरमा गया कि एक-दूसरे पर पानी और सरकारी फाइलें फेंकी जाने लगीं.

कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और अंकुश नारंग के बीच तीखी नोकझोंक

हंगामे में कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और अंकुश नारंग के बीच तीखी नोकझोंक ने आग में घी डालने का काम किया. नाजिया दानिश द्वारा AAP की आलोचना करने पर नारंग ने उन्हें भाजपा के करीब बताया, जिस पर दानिश ने कड़ा पलटवार किया. सदन में हुई इस तोड़फोड़ और अशोभनीय व्यवहार के मामले को अब अनुशासन समिति के पास भेज दिया गया है. मेयर प्रवेश वाही ने साफ किया है कि यदि समिति पार्षदों के निलंबन की सिफारिश करती है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ