Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना', जानें क्यो बोले एक्टर

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट (Pic Credit- IMDb/AI)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से लोगों में खौफ का माहौल है. बॉलीवुड सितारे भी इस घटना पर बात करते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं. हाल ही में मनोज बाजपेयी ने भी इस घटना पर बात करते हुए इसे डरावना बताया है. एक्टर ने ये भी कहा कि मुझे कोई गैंग वॉर नहीं दिख रहा, लेकिन इसके बाद भी पता नहीं कहां से गोलियां चल रही हैं. ये सच में बहुत डरावना है. साथ ही एक्टर ने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने पर खुशी भी जाहिर की. सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें इन दिनों मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गजब रात’ के प्रमोशन में बिजी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत के ‘जेलर 2’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 34.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 14,470 रहे. दशहरे के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसका एक खास कारण ये भी है कि ऑडियंस को फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग भी खूब पसंद आ रही है. भारत में अब तक 317.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. महज 7 दिनों में 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर इस फिल्म ने अपना नाम इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखा है. FWICE ने दलेर मेहंदी को सपोर्ट करते हुए बताया है कि सिंगर शराब पीने वाले नहीं हैं. वहीं ये भी बताया कि सब जानते हैं कि दलेर मेहंदी काफी समय से हेल्थ इश्यू से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है. साथ ही लेटर में FWICE ने इवेंट में हुए दलेर मेहंदी के साथ गलत बर्ताव के बारे में भी बात की. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों से अपने एक्स अकाउंट पर कोई ब्लॉग शेयर नहीं किया था, अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से माफी मांगी. एक्टर ने अपने पोस्ट में माफी मांगते हुए कहा, 'माफ करें. क्षमा प्रार्थी हूं. मुझे आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं.'

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

रजनीकांत के 'जेलर 2' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 34.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 14,470 रहे. भारत में अब तक 317.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ है. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 576.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से लोगों में खौफ का माहौल है. बॉलीवुड सितारे भी इस घटना पर बात करते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं. हाल ही में मनोज बाजपेयी ने भी इस घटना पर बात करते हुए इसे डरावना बताया है. एक्टर ने ये भी कहा कि मुझे कोई गैंग वॉर नहीं दिख रहा, लेकिन इसके बाद भी पता नहीं कहां से गोलियां चल रही हैं. ये सच में बहुत डरावना है. साथ ही एक्टर ने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने पर खुशी भी जाहिर की. सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें इन दिनों मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गजब रात' के प्रमोशन में बिजी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ