हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मेरे लिए किसी सुकून…', केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर क्या सोचती हैं सारा अली खान? सालों पुराना ये कमेंट हुआ वायरल

Sara Ali Khan Kedarnath Comment: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) द्वारा गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर कड़े कदम उठाए गए. इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने केदारनाथ की यात्रा के बारे में टिप्पणी कर रही हैं.

विज्ञापन
Sara Ali Khan Kedarnath comment

Sara Ali Khan Viral Statement: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने हाल ही में गैर-हिदुंओं के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे हर जगह खलबली मच गई है. इस बड़े फैसले के बाद सारा अली खान का पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने केदारनाथ की यात्रा के बारे में वर्णन कर रही हैं. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘शोले से 100 गुना…’, Dhurandhar 2 के फैन हुए रामगोपाल वर्मा, फर्स्ट रिव्यू में बांधे तारीफों के पुल

सारा अली खान का वायरल बयान

सारा अली खान अक्सर केदारनाथ मंदिर जाती रहती हैं, जिसके लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है. उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस पर अपनी सोच स्पष्ट करते हुए कहा था कि “मेरा केदारनाथ का निजी सफर आप में से किसी के बारे में नहीं है. यह मेरे बारे में है. वहां मुझे सुकून मिलता है, शांति मिलती है और खुशी महसूस होती है. मैं अपनी मां (अमृता सिंह) की वजह से खुद को पहले भारतीय मानती हूं, किसी धर्म की सीमा में नहीं बंधती.”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘जरा भी शर्म नहीं…’, नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, कहा-

क्या हैं नए नियम और विवाद?

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर घोषणा की है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ के मुख्य परिसर में अब केवल वही गैर-हिंदू प्रवेश कर पाएंगे, जो सनातन धर्म में आस्था का औपचारिक शपथ पत्र (Affidavit) देंगे. समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, इन धामों की पवित्रता और प्राचीन परंपराओं को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने साफ किया कि ये मंदिर केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक केंद्र हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का नया गाना रिलीज, Shashwat Sachdeva के इस म्यूजिकल ट्रैक ने मचाया धमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola