Bigg Boss OTT 3 Winner: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ पिछले एक महीने से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। इस बार अनिल कपूर ने शो में होस्ट की कमान संभाली और कंटेस्टेंट्स को अपने अंदाज में रियलिटी चेक दिया। आज शो का ग्रैंड फिनाले है और आज पता चल जाएगा कि विनर की चमचमाती हुई ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी? लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के इविक्शन के बाद सना मकबूल, नैजी, साई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी टॉप 5 फाइनलिस्ट बने थे, जिसमें से कृतिका और साई केतन एलिमिनेट हो गए हैं। इसके बाद रणवीर, सना और नैजी टॉप 3 के दावेदार बन गए।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। इससे पहले विनर का नाम लीक हो गया है। दरअसल, News24 के लाइव पोल में जब पूछा गया कि सना मकबूल, नैजी और रणवीर शौरी में से बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन होगा? इस पर देश की जनता ने किसे अपना विनर बताया है यहां देखें लाइव पोल के नतीजे…
जनता ने किसे बताया विनर?
लाइव पोल के दौरान देश की जनता ने जिसे अपना विनर बताया है, वह नाम सना मकबूल का है। सना को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं रणवीर शौरी और नैजी के बीच बराबर की टक्कर दिखाई दी है। जहां कुछ लोगों ने नैजी को विनर बताया है, वहीं कुछ लोगों ने रणवीर शौरी को विनर बताया है। इस बीच ‘द खबरी’ के ट्वीट की मानें तो रणवीर शौरी टॉप 3 से एलिमिनेट बताए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो रणवीर शौरी और नैजी टॉप 2 कंटेस्टेंट होंगे और दो दोस्तों के बीच ट्रॉफी को लेकर मुकाबला देखने को मिलेगा।
रणवीर शौरी विनर के दावेदार
बता दें कि रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बनने के प्रबल दावेदार हैं। अगर वे टॉप 3 में आकर शो से बाहर हो जाते हैं तो यह फैंस के लिए काफी शॉकिंग होगा। खैर यह तो आज रात ही पता चलेगा कि रणवीर शौरी टॉप 2 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो सके हैं या फिर नहीं। वहीं सना मकबूल की बात करें तो वो शो में पहले दिन से कहती आई हैं कि उन्हें विनर बनना है। इस कॉन्फिडेंस के लिए उन्हें कई बार टारगेट भी किया गया, लेकिन सना अपनी चीज को लेकर काफी क्लीयर रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सना विनर की ट्रॉफी जीतने में क्या कामयाब हो पाएंगी?