Sana Sultan और Adnaan Shaikh कैसे हुए बेघर? क्या एविक्शन टास्क में बिग बॉस ने रची ये साजिश!

Bigg Boss OTT 3 Sana Sultan & Adnaan Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहा हैं। हाल ही में घर में दीपक का एविक्शन देखने को मिला। अब घर में दो और कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सना सुल्तान और अदनान की जोड़ी भी घर से एविक्ट हो गई है। आखिर कैसे हुई सना सुल्तान-अदनान की जोड़ी बाहर, देखिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 Sana Sultan & Adnaan Eviction

Bigg Boss OTT 3 Sana Sultan & Adnaan Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Sana Sultan & Adnaan Eviction: बिग बॉस ओटीटी के घर में वीकेंड का वार पर दीपक चौरसिया का एविक्शन देखने को मिला, हालांकि ऐसी खबरें थीं कि इस बार डबल एविक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन बिग बॉस ने रविवार वाले दिन लाइव में एविक्शन टास्क रखा जो कि ऑडियंस को सोमवार को देखने को मिलेगा। अब मेकर्स की तरफ से सना सुल्तान और अदनान शेख को भी बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनोम घरवालों को वीकेंड का वार एपिसोड में ही बाहर क्यों नहीं किया गया और एक दिन बाद क्यों एविक्शन हुआ। हालांकि ये जो टास्क हुआ वो बहुत ही दिलचस्प रहा। आखिर कैसे हुआ एविक्शन टास्क, टास्क में किस-किस की जोड़ी बनी? इस रिपोर्ट में जानिए।

बिग बॉस में हुआ एविक्शन टास्क

बिग बॉस ने एविक्शन करने के लिए एक टास्क अनाउंस किया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को 13 मिनटों की गिनती करनी थी। बिग बॉस ने पहले से ही सभी की जोड़ियां बनाकर रखी थीं। इस टास्क के दौरान पहले राउंड में सना मकबूल और विशाल की जोड़ी गई। वहीं दूसरे राउंड में नेजी और अरमान की जोड़ी गई। नेजी और अरमान को भी अपने हिसाब से 13 मिनटों को काउंट करना था और एक्टिविटी रूम से बाहर आ जाना था। वहीं तीसरे राउंड में अदनान और सना सुल्तान की जोड़ी गई। सना सुल्तान और अदनान की जोड़ी इसी तरीके से बनाई गई थी कि दोनों का एविक्शन पहले से ही प्लान किया गया था।

विज्ञापन

साई, शिवानी और रणवीर की बनी तिगड़ी

चौथे राउंड में बिग बॉस ने साई केतन राव, शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी की तिगड़ी बनाई और इन तीनों को एक्टिविटी रूम में भेजा। जबकि पांचवे और आखिरी राउंड में लवकेश कटारिया और कृतिका मलिक की जोड़ी बनी। इस टास्क में सभी जोड़ियों के परफॉर्म करने के बाद बिग बॉस ने अनाउंस किया कि सना सुल्तान और अदनान की जोड़ी 13 मिनट काउंट करने में सबसे दूर थी और इसके लिए सना और अदनान घर से बाहर हो गए।

साई केतन राव हो गए इमोशनल

एविक्शन में सना सुल्तान और अदनान शेख के नाम का ऐलान सुनते ही साई केतन राव काफी इमोशनल हो गए। सना साई की बहुत अच्छी दोस्त थीं और ज्यादातर समय दोनों एक-दूसरे के साथ ही बिताते थे। साई केतन राव अपनी दोस्त को जाते देख काफी इमोशनल हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ