Bigg Boss OTT 3 से बाहर आने के बाद कब 'ठेला' लगाएंगी वड़ा पाव गर्ल? Chandrika Dixit ने किया खुलासा

Bigg Boss OTT 3, Chandrika Dixit: बिग बॉस ओटीटी 3 से चंद्रिका दीक्षित बाहर आ चुकी हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या वड़ा पाव गर्ल फिर से वड़ा पाव का स्टॉल कब लगाएंगी? आइए आपको बताते हैं कि चंद्रिका अब कब वापस अपना स्टॉल लगाएंगी?

Chandrika Dixit

Chandrika Dixit

Bigg Boss OTT 3, Chandrika Dixit: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो से वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित बाहर आ चुकी हैं और बाहर आने के बाद वो लगातार शो को लेकर नए-नए खुलासे कर रही हैं। वहीं, अगर शो की बात करें तो हाल ही में शो से दीपक चौरसिया को बेघर कर दिया गया है। चंद्रिका की बात करें तो वड़ा पाव गर्ल को लेकर चर्चा हो रही थी कि क्या अब वो फिर से ‘वड़ा पाव’ का ठेला लगाएंगी, तो इसका जवाब उन्होंने खुद ही दे दिया है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल ने खुद किया खुलासा

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल कह रही है कि बिग बॉस हाउस से मैं बाहर आ चुकी हूं और आने के बाद पहली बार मैं अपने कार्ट पर, कैफे पर या स्ट्रीप पर कह लीजिए, जा रही हूं और आप सभी से मिलती हूं 5 से 6 बजे के बीच में। इसके आगे चंद्रिका ने कहा कि मैं बिग बॉस से बाहर आई हूं और आप लोगों के लिए कुछ ना लेकर आऊं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन

मेरी तरफ से प्यारा-सा गिफ्ट- वड़ा पाव गर्ल

वड़ा पाव गर्ल ने आगे कहा कि पांच से छह बजे के बीच करेंगे हम टोकन सिस्टम, एक से लेकर दस नंबर तक जिसके पास भी टोकन जाएगा, उसको मिलेगा मेरी तरफ से प्यारा-सा गिफ्ट और आठ नंबर… जैसा कि आप सबको पता है कि बाबा महाकाल का फेवरेट नंबर है, तो आठ नंबर को जाएगा कुछ स्पेशल।

बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखाया जलवा

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में जाते ही चंद्रिका सुर्खियों में छा गई थी और लोगों को शो में उनका जाना भी कुछ खास पसंद नहीं आया था। लोगों के मन में ये भी सवाल था कि क्या शो से बाहर आने के बाद वड़ा पाव गर्ल क्या फिर से अपना स्टॉल लगाएंगी, तो इसका जवाब खुद चंद्रिका ने ही दे दिया है।

विज्ञापन

अक्सर ट्रोल होती हैं चंद्रिका 

बता दें कि वैसे तो चंद्रिका ने कहा था कि वो किसी भी शो में नहीं जाएंगी, लेकिन इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाकेदार एंट्री की, जिससे हर कोई हैरान था। उस वक्त उन्हें खूब ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी, तब लोगों ने कहा था कि ये तो बहुत झूठ बोलती है। पहले मना किया और अब शो में चली गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ