Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा?

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Getting Trolled: बिग बॉस ओटीटी के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स की गेम खुलकर बाहर आ गई है। घर में दो ग्रुप भी अब साफ-साफ देखे जा रहे हैं। इसी बीच साई केतन राव जो घर में अब तक काफी शांत नजर आ रहे थे उनका विक्राल रूप देखने को मिल रहा है। जी हां पहले लवकेश और अब विशाल, दोनों से ही साई केतन की भयंकर लड़ाई हो गई। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Getting Trolled

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Getting Trolled

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Getting Trolled: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स लगातार एक दूसरे से भिड़ रहे हैं, कभी टास्क के दौरान तो कभी किचन में खाना बनाने के मुद्दे को लेकर घरवाले एक दूसरे के खिलाफ हो रहे हैं। अब हाल ही में साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच खूब गाली-गलोच देखने को मिला और अब साई लवकेश के दोस्त विशाल पांडे से भी भिड़ गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर साई केतन राव को भयंकर ट्रोल किया जा रहा है।

विशाल को साई केतन ने दिया धक्का

एक टास्क के दौरान साई केतन राव की विशाल पांडे के साथ बहस इस हद तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को धक्का मार दिया। बिग बॉस के घर में हिंसा अलाउड नहीं है वैसे तो घर का एक अहम नियम है लेकिन इन दिनों ऐसा लगता है कि ये रूल बस कहने का ही है। घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ हिंसा और बल का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विशाल और साई के बीच बात इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को लाइव फीड भी बंद करनी पड़ी।

विज्ञापन

साई केतन और लवकेश के बीच गाली-गलौज

साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच भी एक मुद्दे को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते साई केतन और लवकेश के बीच बात इतनी बढ़ गई कि साई केतन ने लवकेश को गाली दे दी। इसके बाद लवकेश ने भी साई को गंदी गाली दे दी। साई केतन से ये सुनकर रहा नहीं गया और वो लवकेश को सीधा मारने चले गए। वो तो अगर बीच में रणवीर शौरी नहीं आते तो साई केतन लवकेश को मार ही देते। इसके बाद भी साई का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्हें बाकी कंटेस्टेंटस शांत कराते रहे लेकिन साई ने घर की कुर्सी भी उठाकर जमीन पर पटक दी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साई केतन हुए ट्रोल

गेम में जिस तरह से साई केतन अब अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं उसे देखने के बाद फैंस भी अब उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। साई केतन को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लवकेश कटारिया के फैंस भी साई केतन को जमकर गालियां दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ