Strongest Players In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ इन दिनों दर्शकों की काफी अटेंशन ग्रैब कर रहा है। शो को लगभग तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और घर के अंदर मौजूद हर सदस्यों की पर्सनैलिटी सामने आने लगी है। आज ‘वीकेंड के वार’ में कोई एक सदस्य बेघर हो जाएगा। जिसका नाम सामने आ रहा है वो ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित हैं। बीते दिन शो के होस्ट अनिल कपूर ने चंद्रिका की काफी क्लास लगाई थी और कहा था कि उनके घर में कोई मुद्दे नहीं होते। वो पिछले 23 दिन से सिर्फ विक्टिम कार्ड प्ले कर रही हैं। आपको बता दें कि घर में चंद्रिका के पास भले ही खुद के मुद्दे न हों लेकिन घर में मौजूद 6 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनके दम पर इस वक्त पूरा शो चल रहा है। आइए जानते हैं उन कंटेस्टेंट्स के नाम…
लवकेश कटारिया
फेमस यूट्यूबर लवकेश कटारिया जब से घर में आए हैं, उनका गेम काफी स्ट्रॉन्ग माना जा रहा है। एक हफ्ते के बाद उन्हें बिग बॉस ने ‘बाहरवाला’ बना दिया। इस पावर के बाद से लवकेश की पर्सनैलिटी काफी उभरकर सामने आई है। वो घर में काफी अच्छा खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है। उन्हें घर का मास्टमाइंड भी कहा जा रहा है।
विशाल पांडे
यूट्यूबर विशाल पांडे शुरुआत के एक हफ्ते तक थोड़े वीक लगे थे लेकिन जब से पायल मलिक ने कृतिका के लिए किए गए विशाल के कमेंट को उजागर किया उसके बाद से विशाल काफी चर्चा में आ गए। अरमान मलिक ने जब विशाल को थप्पड़ मारा तो उस वक्त विशाल घर में सबसे ज्यादा अटेंशन लेने वाले कंटेस्टेंट बन गए। उस इंसीडेंट के बाद से फैंस विशाल को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं विशाल भी लवकेश के साथ अपनी दोस्ती को बखूबी निभा रहे हैं। उनका गेम भी काफी स्ट्रॉन्ग दिख रहा है।
सना मकबूल
एक्ट्रेस सना मकबूल जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में आई हैं, वो टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी चर्चे हैं। अपने गेम से सना हर हफ्ते नहीं बल्कि हर एपिसोड में फुल लाइमलाइट बटोर रही हैं। यहां तक कि शो के होस्ट अनिल कपूर भी सना के मुद्दों को वीकेंड के वार में उठाते ही हैं।
अरमान मलिक
यूट्यूबर अरमान मलिक शो में आने से पहले ही चर्चा में आ गए थे। अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ घर में आने के बाद से अरमान हर दिन चर्चा में रहते हैं। वहीं विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद उन्हें शो से निकालने तक की मांग की गई थी। अरमान काफी मेन्युपुलेटिंग पर्सनैलिटी वाले दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: वो 5 कंटेस्टेंट कौन? जिनकी रणवीर शौरी ने की मिमिक्री, हंसी से लोटपोट हुए अनिल कपूर
रणवीर शौरी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी बिग बॉस के घर में काफी सुलझे हुए सदस्य साबित हुए हैं। उनकी बातों और मुद्दों में काफी दम देखने को मिल रहा है। इसके अलावा रणवीर काफी समझदारी के साथ जो दिल में होता है उसे सभी के सामने रखते हैं। उनके गेम को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि वो टॉप 5 तक बड़ी आसानी से पहुंच जाएंगे।
शिवानी कुमारी
‘गांव की छोरी’ शिवानी कुमारी पहले ही दिन से घर में लाइमलाइट बटोर रही हैं। शुरू में लोग सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी भाषा को लेकर काफी ट्रोल कर रहे थे लेकिन अब उन्हें बाहर से काफी सपोर्ट मिल रहा है। शिवानी घर में सबसे छोटी होने के साथ एंटरटेनर का काम भी कर रही हैं। वो कई सदस्यों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं।
नैजी
रैपर नैजी को घर में काफी साइलेंट प्लेयर माना जा रहा है। वैसे तो नैजी काफी चुप रहते हैं और बड़ी ही सहजता के साथ घरवालों के साथ दोस्ती निभा रहे हैं। सना मकबूल से उनकी दोस्ती के चर्चे सोशल मीडिया पर भी काफी होते रहते हैं। कुल मिलाकर उन्हें घर का सबसे शातिर खिलाड़ी माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
6 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
12 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
13 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
14 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines