Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Nominates Deepak: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच एक के बाद एक लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो में काफी फाइट्स हो रही हैं और शो में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच अब शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई और कंटेस्टेंट्स की गेम एक बार फिर सामने आई। जहां हेड ऑफ हाउस बने अरमान मलिक ने 4 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया नहीं एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने का अधिकार रणवीर शौरी को भी मिला क्योंकि उन्होंने एक टास्क जीता। यहां रणवीर शौरी का मास्टर प्लान देखने को मिला। जी हां अगर रणवीर शौरी को इस वक्त शो का मास्टरमाइंड कहा जाए तो इसमें कुछ गलत बात नहीं है। इस रिपोर्ट में जानिए रणवीर शौरी को क्यों मास्टरमाइंड कहा जा रहा है।
घर में बन गए दो ग्रुप
बिग बॉस का घर फिलहाल दो ग्रुप्स में बंटा हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ग्रुप रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, दीपक चौरसिया, साई केतन राव और सना सुल्तान का है तो वहीं दूसरा ग्रुप सना मकबूल, लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे का दिखता है। नेजी और अदनान शेख फिलहाल किस तरफ है ये अभी साफ नहीं हो पाया है।
रणवीर शौरी ने लिया चौंकाने वाला फैसला
रणवीर शौरी ने वीटो टास्क जीतकर एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने की पावर जीत ली। जब उनसे पूछा गया कि वो किसे घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहेंगे तो उन्होंने दीपक चौरसिया को नॉमिनेट कर दिया, जो कि उन्हीं के सबसे खास दोस्त हैं। रणवीर का ये फैसला हैरान कर देने वाला है क्योंकि उनके पास ऑप्शन में शिवानी कुमारी का नाम भी था जिन्हें रणवीर बिल्कुल पसंद नहीं करते लेकिन उन्होंने दीपक को नॉमिनेट करके पूरा खेल बदल दिया।
सना सुल्तान और दीपक में से कोई जाएगा घर?
फिलहाल घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें अरमान, अदनान, सना मकबूल, सना सुल्तान, लवकेश, विशाल और दीपक का नाम शामिल है। इस वक्त बाहरवाला के तौर पर 3 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं- विशाल, रणवीर और अदनान। अगर बिग बॉस इन तीनों को आपसी सहमति से किसी को बेघर करने की पावर देते हैं तो ना तो लवकेश बाहर होंगे ना ही सना मकबूल, अदनान और विशाल खुद ही बाहरवाला है तो वो औक घर के कैप्टन अरमान मलिक भी सुरक्षित ही हैं। तो बचे सिर्फ दो कंटेस्टेंट- सना सुल्तान और दीपक चौरसिया। जिसमें से इन तीनों को आपसी सहमति से किसी को बेघर करना होगा। यानी दीपक चौरसिया जिन्हें रणवीर ने नॉमिनेट किया है वो भी घर से बाहर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर को हुए कई फ्रैक्चर और पैर में आई चोट, कैसा है हाल?
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
3 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
5 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
13 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
18 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
19 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines